home page

घर के अंदर दीवार पर मंदिर लगाना शुभ होता है या अशुभ, जाने क्या कहता है वास्तुशास्त्र

 | 
  घर के अंदर दीवार पर मंदिर लगाना शुभ होता है या अशुभ, जाने क्या कहता है वास्तुशास्त्र 

Vastu Tips : आजकल लोग छोटे घरों में रहने लगे हैं, तो अपनी सुख सुविधाओं को देखते हुए घर में मंदिर के स्थान को भी छोटा कर देते हैं। मंदिर को दीवार पर टांग दिया जाता है। मंदिर को दीवार पर लगाने का ये क्रेज लोगों में बढ़ता ही जा रहा है। शहरों से लेकर गांव में भी अब पूजा स्थान को दीवार के ऊपर बना लिया जाता है। इस लेख में जानते हैं कि क्या दीवार पर मंदिर का टांगा जाना शुभ है?

घर में मंदिर की दिशा

आमतौर पर पूजा का स्थान वहां होना चाहिए जहां बिल्कुल शांति हो और आपको ध्यान लगाने में कोई समस्या न हो। पूजा का स्थान अन्य स्थानों से अलग होता है। वास्तु के हिसाब से जाने तो पूजा घर हमेशा ईशान कोण में शुभ माना जाता है। उत्तर पूर्व दिशा में मंदिर का होना शुभ होता है।

मंदिर दीवार पर टांगने से पहले ये नियम पढ़ें

मंदिर को कभी सीढियों के नीचे नहीं रखना चाहिए।

वास्तु के अनुसार पूजा घर अलग होना चाहिए और सही दिशा में होना चाहिए।

बाथरुम के पास मंदिर रखा जाना शुभ नहीं होता।

मंदिर को हमेशा ईशान कोण यानि पूर्व-उत्तर में ही रखें। दक्षिण दिशा में मंदिर रखना अशुभ होता है।

WhatsApp Group Join Now

दीवार पर मंदिर लटकाना अशुभ नहीं होता है।

ध्यान रखें की पूजा करते समय आपका मुंह पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए।

पश्चिम दिशा की दीवार पर भी आप मंदिर को टांग सकते हैं। इससे पूजा करते समय आपका मुंह पश्चिम की तरफ ही होगा।

पूजा का मंदिर किचन की दीवार पर टांगना भी शुभ नहीं माना जाता।

बेडरुम में भी मंदिर नहीं टांगना चाहिए।

जहां पर पर्याप्त मात्रा में रोशनी आती हो, वहां पर मंदिर टांगना सही रहता है।

लकड़ी से बना मंदिर घर की दीवार पर लटकाया जाना शुभ होता है।

ज्यादा ऊंचाई पर मंदिर न टांगे। आप सीधे खड़े होकर आसानी से पूजा कर सकें इतना ऊंचा मंदिर टांगा जाना चाहिए।

मंदिर का रंग काले रंग का नहीं होना चाहिए।

माना जाता है कि अगर आप इन वास्तु नियमों का पालन करते हैं, तो घर में सुख और शांति आती है। इसलिए घर में लकड़ी से बना मंदिर घर की पूर्व दिशा में टांगा जाना शुभ होता है।

ये लेख प्राप्त जानकारी पर आधारित है। ज्यादा जानकारी के लिए आप वास्तु विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।