home page

Jaya Kishori: अपने बैग के अंदर ये सब चीजे रखती है जया किशोरी, खुद ही खोला राज...

 | 
Jaya Kishori: Jaya Kishori keeps these items in her bag; she reveals the secret herself

mahendra india news, new delhi
Jaya Kishori: जानी-मानी कथावाचक और मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। उनके प्रवचन में जहां सैकड़ों-हजारों लोगों की भीड़ होती है, तो वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें फालो करने वाले भक्तों की संख्या लाखों में है। जया किशोरी के भजन और कथा वीडियो भी वायरल होते है और काफी पसंद भी किए जाते है।

लेकिन कई लोग जया किशोरी की लाइफ के बारे में जानना चाहते है। इसलिए इस पर जया किशोरी भी हमेशा खुलकर बात करती है। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान जया किशोरी ने बताया कि वह अपने बैग में क्या क्या रखती है।

जया किशोरी ने कहा, आपने देखा होगा मेरा बैग बहुत बड़ा होता है। मेरा बैग इतना बड़ा इसलिए होता है क्योकि मुझे महीनों तक बाहर रहना पड़ता है।

कई सारी ऐसी चीजें होती है जो मैं अपने बैग में कैरी करके चलती हूं, भगवान की तस्वीर मैं अपने हर बैग में रखती हूं, फोटो किसी भी भगवान की हो सकती है। मुझे लगता है भगवान का आशीर्वाद होना चाहिए।

दूसरा मेरा वॉलेट मेरे बैग में होता है। क्योकिं मैं ट्रैवल कर रही होती हूं। फिर एक पतली सी बुक मेरे साथ होती है। जब भी मौका मिलता है मैं उसे पढ़ती हूं। 

WhatsApp Group Join Now

 

इसके अलावा लैपटॉप, फोन, रबर बैंड, भी बैंग में होते है। बता दें कि देश के बड़े कथा वाचकों में शुमार करने वाली जया किशोरी भी तमाम कथावाचकों की तरह हर जगह अपने प्रवचन और कथा के लिए शुल्क लेती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वे किसी भी कथा के लिए कम 10 लाख रूपये फीस लेती हैं। जिसे आयोजन कराने वाली संस्था या व्यक्ति को उपलब्ध कराना होता है।