home page

कार्तिक पूर्णिमा आज 24 नवंबर को, देशभर में मनेगी देव दीपावली और गुरु नानक जयंती, जानें दीपदान का शुभ मुहूर्त

 | 
news

mahendra india news, new delhi
आज मंगलवार के दिन कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026 है। इसी दिन देव दीपावली और प्रकाश पर्व मनाया जाएगाकार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि का हिंदू धर्म के साथ-साथ सिख धर्म में भी खास महत्‍व है. इसी दिन सिख धर्म के संस्‍थापक और प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी का जन्‍म हुआ था। इस खास अवसर पर देश भर के गुरुद्वारों में विशेष आयोजन होते हैं. इसे प्रकाश पर्व कहा जाता है. वहीं हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर मान्‍यता है कि इस रात देवता धरती पर आकर दीपावली मनाते हैं, इसलिए इसे देव दीपावली कहते हैं।

 कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में देव-दीपावली बहुत धूमधाम से मनाई जाती है. गंगा के घाटों पर हजारों-लाखों दीप जलाए जाते हैं. साथ ही देश भर के मंदिरों में भी देव दीपावली पर खास सजावट की जाती है और श्रद्धालु दीपदान करते हैं. इस साल देव दीपावली पर दीपदान करने का सबसे शुभ समय शाम को 05:08 बजे से रात 07:47 बजे तक है. वहीं दिन में पवित्र नदियों में स्‍नान करके गरीब-जरूरतमंदों को भोजन कराएं, अपनी सामर्थ्‍य अनुसार कपड़े, पैसे आदि दान करें.

कार्तिक पूर्णिमा ब्रह्म मुहूर्त में स्नान-दान समय: सुबह 05:03 बजे से सुबह 05:57 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक

गुरु नानक जयंती को गुरुपर्व या गुरुपूरब भी कहते हैं. इस दिन गुरुद्वारों में कई धार्मिक कार्यक्रम होते हैं, जिसमें सबसे खास है गुरु ग्रंथ साहिब का लगातार 48 घंटे का पाठ. श्रद्धालु सुबह भजन और शबद गाते हुए नगर भ्रमण करते हैं. बड़े-बड़े लंगर आयोजित होते हैं, जिसमें सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को बिना किसी भेदभाव के भोजन कराया जाता है.

WhatsApp Group Join Now

गुरु नानक जयंती दरअसल, केवल गुरु नानक जी का जन्मोत्सव नहीं, बल्कि उनके महान विचारों और शिक्षाओं को याद करने का मौका है. जिस तरह गुरु नानक देव जी ने जाति-पाति, भेदभाव और ऊंच-नीच का विरोध किया और सभी धर्म-संप्रदाय के लोगों को समान मानते हुए सभी को प्रेम और सद्भाव से रहने का संदेश दिया, वह बेमिसाल है(