khatu shyam: जम्मू कश्मीर के लाल चौंक से निकली खाटू निशान यात्रा का आज पहुंचेगी खाटू श्याम बाबा के दरबार

mahendra india news, sirsa
जम्मू कश्मीर के लाल चौंक से निकली खाटू निशान यात्रा आज यानि वीरवार को राजस्थान के खाटू श्याम बाबा के दरबार में पहुंच जाएगी। यहां पर यात्रा के पहुंचने से भव्य स्वागत किया जाएगा। बुधवार को यात्रा रिंगस पहुंच गई थी। यहां से अब खाटू श्याम के लिए रवाना हो चुकी है। यात्रा के दौरान श्याम भक्तहारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, बोलो खाटू वाले श्याम बाबा की जय, जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
51 दिन में पहुंचेगी खाटू श्याम
आपको बता दें कि भजन सम्राट संजय मित्तल के तत्वाधान जम्मू कश्मीर के लाल चौंक से 7 जून खाटू निशान यात्रा रवाना हुई। यहां से श्याम के जयकारे लगाते हुए विभिन्न प्रदेशों से होते हुए राजस्थान में खाटू श्याम में पहुंचेगी। यहां पर 51 दिन के बाद यात्रा पहुंचेगी। भजन सम्राट संजय मित्तल ने बताया कि यात्रा को लेकर मन में बहुत खुशी है। खाटू निशान यात्रा जहां जहां से गुजर रही है। वहां पर भव्य स्वागत किया जा रहा है।
यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
जम्मू कश्मीर से अनेक प्रदेशों से होते हुए खाटू श्याम में पहुंचेगी। भजन सम्राट संजय मित्तल के तत्वाधान में पंजाब से हरियाणा, राजस्थान में जहां जहां से यात्रा ने प्रवेश किया। श्याम के भक्तों ने फूलों से गर्मजोशी से स्वागत किया। इसी दौरान जगह जगह पर रात्रि के समय जहां पर ठहराव हुआ। वहां पर श्याम बाबा का गुणगान किया गया।