home page

Kumbh Mela 2027: 23 साल बाद बनेगा डबल कुंभ का संयोग, हरिद्वार में अर्धकुंभ तो नासिक में लगेगा पूर्ण कुंभ

 | 
news

mahendra india news, new delhi
देश के अंदर लगने वाले कुंभ मेलों को विश्व का सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है, कुंभ मेले मेंं लाखों-करोड़ों भक्त पहुंचते हैं और पवित्र नदियों में डुबकी लगाते हैं। श्रद्धालु कुंभ मेले लगने का इंतजार करते हैं और वर्ष 2027 इस में शानदार है क्‍योंकि इसमें 2 कुंभ मेले लगेंगे। एक हरिद्वार में और एक नासिक में। हरिद्वार में अर्ध कुंभ और नासिक में पूर्ण कुंभ मेला लगेगा. कुंभ मेला 12 साल में लगता है, वहीं 6 साल में अर्धकुंभ लगता है। 

 

23 वर्ष बाद डबल कुंभ का संयोग!
ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि वर्ष 2027 से पहले साल 2004 में हरिद्वार (अर्धकुंभ) और उज्‍जैन (कुंभ) में एक ही वर्ष में 2 कुंभ मेले लगे थे. यानी कि करीबन 23 वर्ष बाद एक ही वर्ष में 2 कुंभ (1 अर्ध कुंभ और 1 कुंभ) मेले का संयोग बन रहा है.

कब कहां कौन-सा कुंभ?
ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि हरिद्वार का अर्ध कुंभ मेला 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति से शुरू होगा और  20 अप्रैल 2027 को चैत्र पूर्णिमा पर समाप्‍त होगा. 
हरिद्वार अर्ध कुंभ प्रमुख अमृत स्‍नान :  6 मार्च (महाशिवरात्रि), 8 मार्च (फाल्गुन अमावस्या) और 14 अप्रैल (मेष संक्रांति/वैशाखी).

WhatsApp Group Join Now

 

उन्होंने बताया कि नासिक के कुंभ मेले की औपचारिक शुरुआत ध्‍वजारोहण के साथ 31 अक्‍टूबर 2026 को हो चुकी है. प्रमुख स्‍नान 17 जुलाई 2027 से शुरू होकर 12 सितंबर 2027 तक हैं. 
अमृत स्‍नान : 2 अगस्त 2027 (आषाढ़ सोमवती अमावस्या), 31 अगस्त 2027 (श्रावण अमावस्या) और 12 सितंबर 2027 को अंतिम स्‍नान.

नासिक का कुंभ 21 माह लंबा क्‍यों?
ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि नासिक के कुंभ को सिंहस्‍थ मेला कहा जाता है और यह पूरे सिंहस्‍थ काल में चलता है. सिंहस्‍थ काल से मतलब है कि गुरु ग्रह जितने वक्त तक सिंह राशि में रहते हैं, नासिक में कुंभ मेला रहता है। 31 अक्‍टूबर 2026 को गुरु ग्रह सिंह राशि में आए थे और 24 जुलाई 2028 तक सिंह राशि में रहेंगे। हालांकि इस दौरान वे कई बार चाल बदलते हुए अन्‍य राशियों जैसे कर्क और कन्‍या में जाएंगे, लेकिन फिर से सिंह राशि में लौटेंगे. अंतत: 24 जुलाई 2028 को कन्‍या और फिर तुला में जाएंगे.

कैसे तय होती हैं कुंभ की तिथि
कुंभ मेले की तिथि सूर्य, चंद्रमा और गुरु ग्रह की स्थिति के आधार पर तय होती है, जिसका पता ज्‍योतिष से चलता है.

 प्रयागराज: जब बृहस्पति (गुरु ग्रह) वृष राशि में और सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब प्रयागराज में कुंभ मेला लगता है. 
 हरिद्वार: जब बृहस्पति (गुरु ग्रह) कुंभ राशि में और सूर्य मेष राशि में होते हैं तब हरिद्वार में कुंभ मेला लगता है.
 नासिक: जब देवगुरु बृहस्पति (गुरु) और सूर्य दोनों सिंह राशि में प्रवेश करते हैं, तब नासिक में सिंहस्थ कुंभ लगता है.
 उज्जैन: जब बृहस्पति (गुरु ग्रह) सिंह राशि में और सूर्य मेष राशि में होते हैं, तब क्षिप्रा तट पर सिंहस्थ कुंभ मेला आयोजित होता है।