भगवान भोलेनाथ पूरी कर देंगे आपकी हर इच्छा, बस आज के दिन घर ले आएं इनमें से कोई एक वस्तु

mahendra india news, new delhi
हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि आज बुधवार को यानि 7 फरवरी के दिन पड़ रही है। इस दिन कुछ वस्तुओं की खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना गया है। अगर इस दिन कुछ चीजों को भूलकर भी न खरीदें। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हफ्ते के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित हैं।
आपको बता दें कि हर माह की त्रयोदशी तिथि और सप्ताह का प्रथम दिन भगवान शिव को समर्पित है, इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और व्रत आदि रखने से महादेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनचाही मुराद पूरी करते हैंज्योतिष शास्त्र में इन विशेष तिथियों पर कुछ चीजों को खरीदना शुभ माना गया है. इससे भगवान की विशेष कृपा पाई जा सकती है, जिससे जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाएं।
प्रदोष व्रत के दिन ये चीजें खरीदना होता है शुभ
बता दें कि सोमवार या प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के साथ चंद्रदेव की कृपा पाने के लिए सफेद वस्तु खरीदना शुभ है, जैसे चावल, दूध सफेद वस्त्र आदि, चंद्रदेव को मन का कारक मानते हैं इन वस्तुओं को खरीदने से और सफेद वस्त्र धारण करने से मन में शांति और जीवन में सुख की प्राप्ति होती है।
लोहे की वस्तु
बता दें कि आज के दिन लोहे की वस्तु खरीदना भी शुभ होता है। अगर आज लोहे के बर्तन या अन्य चीजें खरीदते हैं तो आज के दिन को चुने, इससे शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में खुशहाली आएगी।
एक्वेरियम खरीदें
वहीं आपको बता दें कि प्रदोष व्रत के दिन एक्वेरियम खरीदना भी शुभ माना गया है। एक्वेरियम खरीदकर इसमें मछलियां रखने से ग्रह दोष दूर होते हैं, इसे व्यक्ति को चंद्रदोष है उसे इस दिन सफेद कपड़े धारण करने चाहिए और चंद्रदेव को अर्घ्य जरूर दें।
आज के दिन दूध खरीदकर भगवान भोलेनाथ पर चढ़ाएं, इससे नकी विशेष कृपा प्राप्त होती है जिससे जिंदगी में सुख-संपन्नता आती है।
प्रदोष व्रत और सोमवार के दिन न खरीदें ये चीजें
वहीं आपको बता दें कि आज के दिन कला से जुड़ी चीजें जैसे रंग, पेंटिंग ब्रश, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स आदि, इसके अलावा खेल से जुड़ी वस्तुं और कार आदि भी इस दिन नहीं खरीदना चाहिए ये शुभ नहीं माना जाता, कहते हैं इससे आर्थिक संकट आता है।