Lord Jagannath Yatra: भगवान जगन्नाथ यात्रा को लेकर आज वैदिक मंत्रोच्चार के प्रभु जगन्नाथ के नेत्र उत्सव से होगी शुरूआत
इस यात्रा में 25 लाख लोगों के आने की संभावना है

mahendra india news, sirsa
पुरी में भगवान जगन्नाथ यात्रा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इस यात्रा को लेकर भक्तइंतजार कर रहे हैं। इस यात्रा को लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के प्रभु जगन्नाथ के नेत्र उत्सव से सोमवार को शुरूआत होगी। इस दौरान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के अलौकिक दर्शन होंगे।
बता दें कि प्रभु जगन्नाथ रथ पर सवार होकर मंगलवार को गुंडिचा मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस यात्रा को लेकर विशेष व्यवस्था बनाई गई है। जिससे यात्रा के दौरान किसी प्रकार कोई परेशानी न आए। इस यात्रा में प्रशासन को करीब 25 लाख लोगों के आने की संभावना है। इस को लेकर विशेष व्यवस्था बनाई जा रही है। इस दौरान 170 प्लाटून पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। यही नहीं इस यात्रा को लेकर शहर को 14 जोन बांटा व 29 सेक्टर में बांटा गया है।
सोमवार को 3 घंटे होंगे भगवान नबजौबन दर्शन
यह भी बता दें कि जगन्नाथ मंदिर के देवी-देवताओं के नबजौबन दर्शन की अनुमति सोमवार को तीन घंटे के लिए दी जाएगी। अनासार घर (बीमार कमरे) में 14 दिन बिताने के बाद सोमवार को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा सोमवार को नबजौबन बेशा (युवा पोशाक) में दिखाई देंगे। इससे पहले रविवार को देवताओं का बनकलागी अनुष्ठान किया गया था। इस वर्ष उभा यात्रा का अनुष्ठान नहीं किया जाएगा।
गर्मी को लेकर विशेष व्यवस्था
भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। इसके लिए करीब 30 लाख पानी की बोतलों का स्टॉक किया गया है। पानी की बोतल बांटने के लिए स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं गर्मी के अंदर भीड़ के बीच तापमान बढऩे से रोकने के लिए वाटर स्प्रिंकलर सिस्टम भी लगाया गया है। इसी के साथ ही इमरजेंसी के लिए 72 एम्बुलेंस भी यात्रा रूट पर तैनात होगी। मरीजों को अपस्ताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।