home page

महाशिवरात्रि 2026: महाशिवरात्रि के दिन, इन राशियों की लगेगी लॉटरी, करियर और बिजनेस में मिलेगी बड़ी कामयाबी

 | 
Mahashivratri 2026: On the day of Mahashivratri, these zodiac signs will win the lottery and will get great success in career and business
 mahendra india news, new delhi

हर साल सभी को महाशिवरात्रि का इंतजार रहता है। इस दिन पूजा पाठ करने का विशेष महत्व होता है। शिव की पूजा करने से हमेशा शिव भक्तों पर कृपा बनी रहती है। भगवान शिव की पूजा का महापर्व महाशिवरात्रि वर्ष 2026 में 15 फरवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि 2026 की महाशिवरात्रि कई मायनों में खास है। इस दिन ग्रहों का एक ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए राजयोग जैसा फल लेकर आएगा।उन्होंने बताया कि महादेव को आशुतोष कहा जाता है, जो भक्तों की प्रार्थना सुनकर तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं। इस बार की शिवरात्रि पर शिव-शक्ति की विशेष कृपा से कई राशियों के जातकों को करियर में ऊंची उड़ान भरने और बिजनेस में बड़ा फायदा मिलेगा। जानें, इस साल महाशिवरात्रि पर कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं?

मेष राशि 
इस राशि वालों के लिए यह पर्व व्यापार में नये मौके लेकर आएगा। अगर आप लंबे वक्त से जॉब बदलने या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, तो महादेव की कृपा से आपकी यह इच्छा पूरी होगी। जो व्यक्ति नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह वक्त सोने पर सुहागा साबित होगा।

 

सिंह राशि 
इस राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी वाला रहेगा। आपकी लीडरशिप क्वालिटी की कार्यक्षेत्र में तारीफ होगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होगी, इससे आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। इसी के साथ ही रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

WhatsApp Group Join Now

तुला राशि 
इस राशि के जातकों के लिए यह वक्त निवेश से फायदा कमाने का है। अगर आप शेयर मार्केट या रियल एस्टेट से जुड़े हैं, तो भगवान महादेव की कृपा से आपको जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। पार्टनरशिप में किए गए कामों में कामयाबी मिलेगी और करियर की बाधाएं दूर होंगी।


कुंभ राशि 
इस राशि वालों के लिए धन आगमन के नए स्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी क्रिएटिविटी आपको दूसरों से अलग करेगी। भगवान शिव महादेव की कृपा से आपके अटके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू होंगे और कारोबार में फायदा मिलेगा। 

महाशिव रात्रि के करें ये उपाय
बिजनेस में कामयाबी के लिए महाशिवरात्रि की रात्रि शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें।
करियर में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शहद और जल मिलाकर भ्भगवान शिव महादेव को अर्पित करें।
शत्रुओं पर विजय पाने के लिए इस रात्रि शिव तांडव स्तोत्र का पाठ जरूर करें।

नोट : इस समाचार में जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। इस न्यूज को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। धन्यवाद

महाशिवरात्रि के दिन करें यह अचूक उपाय, धन दौलत व कारोबार में होगा मुनाफा ही मुनाफा
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हर साल इंतजार रहता है। इस बार महाशिरात्रि का पर्व रविवार यानि 15 फरवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में शिवरात्रि की रात्रि को महानिशिता काल कहा गया है, जो अपनी विशेष ऊर्जा के लिए जानी जाती है। ज्योतिषचार्य पंडित लालचंद शर्मा ने बताया कि महाशिव रात्रि के दिन किए गए छोटे-छोटे अनुष्ठान भी जिंदगी की बड़ी से बड़ी परेशानी को हल करने की शक्ति रखते हैं। 


आपको बता दें कि अगर आप अपने करियर या व्यापार को लेकर लंबे वक्त से चिंतित हैं, तो भगवान शिव भोले की आराधना के साथ यह सरल उपाय आपकी जिंदगी मेंं सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। व्यापार में कामयाबी और करियर में तरक्की चाहने वालों के लिए इस रात्रि शिवलिंग पर शहद चढ़ाना बहुत ही शुभ माना गया है। 


ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि शिवलिंग पर शहद चढ़ाते समय ‘ॐ नम: शिवाय’ का जाप करने से न केवल आपके वाणी दोष दूर होते हैं, बल्कि कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की मदद भी प्राप्त होती है। वहीं, अगर आप व्यापार में लगातार हो रहे घाटे से परेशान हैं या आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो शिवरात्रि के दूसरे प्रहर की पूजा में गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक करें। बता दें कि गन्ने के रस को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इससे धन लाभ के नए रास्ते खुलते हैं।


इसी के साथ ही  सबसे सरल और प्रभावशाली उपाय के रूप में, आप 21 या 108 बेलपत्रों पर सफेद चंदन से ‘राम’ नाम लिखकर माता पार्वती और भगवान शिव को अर्पित कर सकते हैं। कहते हैं कि भगवान शिव महादेव को राम नाम अत्यंत प्रिय है और इस विधि से की गई पूजा से वे शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों की झोली खुशियों से भर देते हैं। श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए यह उपाय आपके जीवन में सुख-समृद्धि और मानसिक शांति का मार्ग प्रशस्त करेंगे।