home page

महाशिवरात्रि: महाशिवरात्रि पर 100 साल बाद शनि-शुक्र बनाएंगे शुभ संयोग, यह 3 राशियां हैं लाभकारी

 | 
महाशिवरात्रि पर 100 साल बाद शनि-शुक्र बनाएंगे शुभ संयोग, यह 3 राशियां हैं लाभकारी

mahendra india news, new delhi

हर बार महाशिव रात्रि को लेकर इंतजार रहता है। महाशिव रात्रि पर्व कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस बार महाशिव रात्रि पर शुभ संयोग बन रहा है। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव देश-दुनिया पर भी पड़ता है.

ज्योतिषचार्य पंडित एसके शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर 100 साल बाद शनि शश योग और मालव्य राजयोग बनाने जा रहे हैं जिससे यह दिन बहुत ही खास रहने वाला है। दरअसल, शुक्र अपनी उच्च राशि में संचरण करके मालव्य राजयोग का निर्माण करने वाले हैं। 

आपको बता दें कि महाशिवरात्रि इस बार 26 फरवरी 2025, बुधवार को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के मुताबिक फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। 

आपको बता दें कि 100 साल बाद महाशिवरात्रि पर बनने जा रहे इस संयोग से किन राशियों को लाभ होगा. 


इस बार महाशिवरात्रि मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ सिद्ध होगी। भगवान शिव भोले की विशेष कृपा से उनके अच्छे दिन प्रारंभ होंगे और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। 

WhatsApp Group Join Now


मिथुन राशि के जातकों को प्रत्येक कार्य में कामयाबी मिलेगी और कोई महत्वपूर्ण शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है


इसी के साथ ही महाशिवरात्रि पर बनने वाला शुभ संयोग मकर राशि के जातकों के लिए विशेष लाभदायक रहेगा। उनके लिए शुभ समय की शुरुआत होगी, वे नए कार्य प्रारंभ कर सकेंगे और उन्नति प्राप्त करेंगे। 


वहीं महाशिवरात्रि पर्व कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। उनकी सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी, मनचाही जॉब मिलने के योग बन रहे हैं और साथ ही सम्मान व पदोन्नति मिलने की उम्मीद है।