home page

डेरा बाबा सरसाईनाथ SIRSA में नव सम्वतोत्सव मेला 19 को, तैयारियां जोरों पर

 | 
news

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। धर्मनगरी सिरसा में स्थित डेरा बाबा सरसाईनाथ में सदियों पुराना सम्वतोत्सव नया सम्वत 2083 19 मार्च, वीरवार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष मनाए जाने वाले इस सम्वतोत्सव समारोह में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं और बाबा सरसाईनाथ जी की समाधि पर शीश नवाते है।

इस सम्वोत्सव समारोह की तैयारियां जोरों शोरों से जारी है और डेरा बाबा सरसाईनाथ को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। डेरा बाबा सरसाईनाथ के महंत सुंदराईनाथ के पावन मार्गदर्शन में 19 मार्च को भव्य कार्यक्रम होगा। महंत सुंदराईनाथ ने बताया कि हर वर्ष विक्रमी संवत बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया जाता है।

 उन्होंने बताया कि इस बहुआयामी आध्यात्मिक मेले का बहुत महत्व है और सनातन धर्म के नव वर्ष यानि संवत की शुरूआत पर बाबा सरसाईनाथ जी से संपूर्ण विश्व की मंगलकामना व शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। महंत सुंदराईनाथ ने बताया कि डेरा बाबा सरसाईनाथ का नाथ संप्रदाय के डेरों में अहम स्थान है। मुगलकालीन इस डेरे से सिरसा नगर की स्थापना हुई हे और बाबा सरसाईनाथ के नाम पर सिरसा का नामकरण हुआ है। यहां अजमेर के ख्वाजा पीर ने भी बाबा का चमत्कार स्वीकार किया था। मुगल सम्राट शाहजहां के बेटे दारा शिकोह को यहां जीवनदान मिला था। यह डेरा सभी जाति भेद भुलाने की शिक्षा देता है।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने सिरवासियों से आह्वान किया कि नव सम्वत के अवसर पर सपरिवार डेरा बाबा सरसाईनाथ में आएं और बाबा जी के चरणों में हाजरी लगाएं। नव सम्वत मेले को लेकर बड़ी संख्या में सेवादार जुटे हुए है। पूरे डेरा परिसर को सुंदर फूलों व रंग बिरंगी लड़ियों से सजाया गया है। मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं में वितरित किए जाने वाले चूरमे के प्रसाद के निर्माण व पैकिंग के लिए डेरा की प्रसाद व निर्माण समिति के सेवादार लगे हैं वहीं मेले के अवसर पर व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सेवादारों की डयूटी लगाई गई है।