home page

डेरा बाबा सरसाईनाथ सिरसा में नव सम्वतोत्सव मेला आज, बाबा के भक्त मंदिर में पहुंचने शुरू

 | 
Nav Samvatotsav fair at Dera Baba Sarsainath Sirsa today, devotees of Baba start arriving at the temple
mahendra india news, new delhi

सिरसा धर्मनगरी सिरसा में स्थित डेरा बाबा सरसाईनाथ मंदिर में आज वीरवार को सदियों पुराना सम्वतोत्सव नया सम्वत 2083 19 मार्च, वीरवार को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर वर्ष मनाए जाने वाले इस सम्वतोत्सव समारोह में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग आज लेंगें और बाबा सरसाईनाथ जी की समाधि पर शीश नवाते है। 

इस सम्वोत्सव समारोह को लेकर डेरा बाबा सरसाईनाथ को भव्य तरीके से सजाया गया है। डेरा बाबा सरसाईनाथ के महंत सुंदराईनाथ के पावन मार्गदर्शन में आज भव्य कार्यक्रम हो रहा है। महंत सुंदराईनाथ ने बताया कि हर वर्ष विक्रमी संवत बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया जाता है। 


 उन्होंने बताया कि इस बहुआयामी आध्यात्मिक मेले का बहुत महत्व है और सनातन धर्म के नव वर्ष यानि संवत की शुरूआत पर बाबा सरसाईनाथ जी से संपूर्ण विश्व की मंगलकामना व शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। महंत सुंदराईनाथ ने बताया कि डेरा बाबा सरसाईनाथ का नाथ संप्रदाय के डेरों में अहम स्थान है। मुगलकालीन इस डेरे से सिरसा नगर की स्थापना हुई हे और बाबा सरसाईनाथ के नाम पर सिरसा का नामकरण हुआ है। 

WhatsApp Group Join Now


यहां अजमेर के ख्वाजा पीर ने भी बाबा का चमत्कार स्वीकार किया था। मुगल सम्राट शाहजहां के बेटे दारा शिकोह को यहां जीवनदान मिला था। यह डेरा सभी जाति भेद भुलाने की शिक्षा देता है। उन्होंने सिरवासियों से आह्वान किया कि नव सम्वत के अवसर पर सपरिवार डेरा बाबा सरसाईनाथ में आएं और बाबा जी के चरणों में हाजरी लगाएं। नव सम्वत मेले को लेकर बड़ी संख्या में सेवादार जुटे हुए है। पूरे डेरा परिसर को सुंदर फूलों व रंग बिरंगी लड़ियों से सजाया गया है। मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं में वितरित किए जाने वाले चूरमे के प्रसाद के निर्माण व पैकिंग के लिए डेरा की प्रसाद व निर्माण समिति के सेवादार लगे हैं वहीं मेले के अवसर पर व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सेवादारों की डयूटी लगाई गई है।