home page

4 अप्रैल को आज 4 राशियों के खुलेंगे नसीब के द्वार, इस राशि वालों के बन सकते हैं बिजनेस-प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य, देख्खें आपकी राशि में क्या लिखा है

 
On April 4th, the doors of fortune will open for four zodiac signs, potentially leading to business and property-related ventures. See what's written in your horoscope
 | 
 On April 4th, the doors of fortune will open for four zodiac signs, potentially leading to business and property-related ventures. See what's written in your horoscope
mahendra india news, new delhi

राशिफल में आज शनिवार यानि 4 अप्रैल का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। बैशाख माह के प्रथम शनिवार पर विशेष संयोग बन रहे हैं। आज के दिन ग्रह नक्षत्रों की स्थिति सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डाल रही है। वैसे देखे तो शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित रहता है। भगवान शनि की पूजा करने से हमेशा घर में सुख शांति बनी रहती है। वहीं हर मनोकामना पूरी होती है। आपकी राशि में आज के दिन क्या लिखा है देखे राशिफल।  

मेष राशि
इस राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा होने वाला है। हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना तथा अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त होना आपको सफलता देगा। आज कुछ यात्रा होने के योग भी बन रहे हैं। आज अपने व्यस्त समय से कुछ समय धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए निकालेंगे। आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देंगे, आपकी सफलता जल्द ही आपके कदम चूमेंगी। आज बिजनेस संबंधी ज्यादातर काम ठीक से पूरे हो जाएंगे।

वृष राशि
इस राशि वालों के लिए आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज आपको किसी विशेष आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा और नई जानकारियां सीखने को मिलेंगी। आज खर्चों की अधिकता रहेगी, लेकिन साथ ही आय के साधन बढ़ने से परेशानी नहीं होगी। आज अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ध्यान केंद्रित करेंगे। कार्यालय में आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा है, किसी टॉपिक को समझने के लिये शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now

मिथुन राशि
इस राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आपकी सूझबूझ और विवेक से समस्याएं आसानी से हल हो जाएंगी। महिलाओं का आज ऑनलाइन शॉपिंग में समय बीतेगा। आपको किसी रिश्तेदार के घर जाने का निमंत्रण मिलेगा। आज अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से आपका खुद का महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर भी रखना जरूरी है। 

कर्क राशि
इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  परिवार संबंधी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह मशवरा होगा और इसके सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। आज सामाजिक गतिविधियों में भी समय बीतेगा। व्यवसायिक व्यवस्था को बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है। आज कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने से उनकी कार्य क्षमता बेहतर होगी। लवमेट्स के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आने से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि
इस राशि वालों के लिए आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो निश्चित ही कामयाबी मिलेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आपको सशक्त महसूस करेंगे। आज किसी सदस्य की नकारात्मक बात को लेकर आपका मूड थोडा खराब हो सकता है। इस राशि वाले आज के दिन कहीं भी यात्रा करने से फिलहाल परहेज करें और व्यक्तिगत मामलों पर अधिक ध्यान दें। इस समय काम करने के तरीके में बदलाव करने की जरूरत है, बिजनेस गतिविधियां धीमी रहेंगी। 

कन्या राशि
इस राशि वालों के लिए आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार-विमर्श होगा। आज किसी धार्मिक संस्था में सेवा संबंधी कार्यों में समय बीतेगा। आज किसी भी कार्य को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़। पैतृक जमीन जायदाद संबंधी मामले में आज आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी। सहकर्मचारियों के काम में हस्तक्षेप करने से बचें। 

तुला राशि
इस राशि वालों के लिए आज का दिन नई उमंग से भरा रहने वाला है। आपका स्वाभिमान तथा आत्मविश्वास हर परिस्थिति में मेहनत करने की क्षमता बढ़ाएगा और आपके रुके हुए कार्य थोड़े प्रयास से बन जाएंगे। आज बेकार की गतिविधियों में वक्त बिताना आपके महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट डाल सकता है। अच्छे परिणाम के लिए किसी का मार्ग दर्शन अवश्य ले। कारोबार में ऑर्डर पूरा करते समय टारगेट का ध्यान रखें। व्यापार में बरकत होगी। धन लाभ के भी अवसर प्राप्त होंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

वृश्चिक राशि
इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। भूमि या वाहन से संबंधित काम सफल हो सकता है। बहुत बीजी शेड्यूल होने के बावजूद कुछ समय आप बच्चों के लिए भी जरूर निकालेंगे। वर्तमान स्थिति पर ही अपना ध्यान अवश्य केंद्रित रखें। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस रहने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे पर विश्वास रिश्ते को मजबूत रखेगा।

धनु राशि
इस राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा। आपके अपने व्यक्तिगत काम पारिवारिक सदस्यों की मदद से पूरे हो जाएंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान सम्मान और मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। सरकारी विभाग में नौकरी करने वालों को कार्यभार की अधिकता के कारण आपको ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। लवमेट के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी। कपड़े का कारोबार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक लाभ होगा।

मकर राशि
इस राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज का दिन उपलब्धियों वाला है इसका भरपूर उपयोग करना जरूरी है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा तैयार करने से सफलता जरूर ही मिलेगी। आज दूसरों की व्यक्तिगत बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम के प्रति एकाग्र रहेंगे। आज आप कुछ समय एकांत, ध्यान आदि में जरूर बिताएंगे। आज कारोबारी गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेगी हालांकि, परिणाम मिलने में कुछ समय लग सकता है। आज ऑफिस में प्रमोशन को लेकर खुशखबरी मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि
इस राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। सामाजिक संबंधी गतिविधियों में आपका खास योगदान रहेगा। आज आपको करियर संबंधी शुभ समाचार मिलने से राहत मिलेगी। आज दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें तथा अपने काम से ही मतलब रखें। आज आपको महसूस होगा कि समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना जरूरी है। कार्य स्थल पर अपनी उपस्थिति और फोकस बनाये रखना जरूरी है। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि
इस राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपके उद्देश्य की पूर्ति होगी तथा अनुभवी लोगों के साथ रहकर बहुत कुछ बेहतर सीखने को मिलेगा। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। व्यावसायिक व्यवस्था बेहतर होगी तथा कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी धैर्य रखें सफलता अवश्य मिलेगी। आज नौकरी में अपने टारगेट को प्राप्त कर लेने से राहत महसूस होगी।