home page

महाशिवरात्रि पर आज श्री बाबा तारा जी कुटिया ( श्री तारकेश्वरम धाम) में आयोजित होगा भंडारा, पूर्व मंत्री गोपाल कांडा करेंगे भंडारे का शुभारंभ

 | 
On Mahashivratri today, a Bhandara will be organised at Shri Baba Tara Ji Kutiya (Shri Tarakeshwaram Dham), former minister Gopal Kanda will inaugurate the Bhandara
mahendra india news, new delhi

 उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक केंद्र श्री बाबा तारा जी कुटिया (श्री तारकेश्वरम धाम ) में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में विगत वर्षों की तरह विशाल आयोजन होगा।  रविवार 15 फरवरी को अटूट भंडारा लगेगा जिसमें लाखों लोग अपनी श्रद्धा की हाजिरी लगाएंगे।  महाशिवरात्रि की सुबह विश्व कल्याण की भावना से हवन यज्ञ होगा। भंडारे का शुभारंभ पूर्व मंत्री गोपाल कांडा करेंगे।

कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के संयोजन में होने जा रहे आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। कुटिया को भव्य ढंग से सजाया गया है। बिजली की रंग बिरंगी खूबसूरत लड़ियों से श्री तारकेश्वरम धाम की दिव्य रूप नजर आ रहा है।

श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने बताया कि बाबा जी का जन्म महाशिवरात्रि को हुआ था। इस महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों में खास उत्साह है। सिरसा की  विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक और अन्य संस्थाओं के  प्रतिनिधि एवं कुटिया के श्रद्धालु स्वेच्छा से अपनी सेवाएं इस आयोजन में देते हैं।

सभी सेवादारों को उनकी डयूटी सौंपी गई।  मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने बताया कि  ब्रह्मलीन बाबा श्री तारा जी का जीवन,  तपस्या और उपदेश भक्तों के लिए प्रेरणादायी रहे हैं।

उन्होंने बताया कि श्री तारकेश्वरम धाम में सावन शिवरात्रि एवं महाशिवरात्रि को भव्य आयोजन होते हैं। 

WhatsApp Group Join Now

महाशिवरात्रि पर अटूट भंडारे को लेकर  लंगर सेवा, सफाई व्यवस्था,  पंडाल व्यवस्था,  वीआईपी पंडाल व्यवस्था, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था,  पूछताछ, और शिकायत केंद्र,  डिस्पेंसरी व्यवस्था,स्टेज व्यवस्था,  कुटियामेन गेट,  लाइट और जनरेटर, साऊंड इत्यादि की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।