home page

जन्माष्टमी पर समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने जोधपुर से मंगवाकर निनाण गोशाला में लगवाया पीतल का घंटा, वाटर कूलर भी किया दान

 | 
On the occasion of Janmashtami, social worker Raghubir Kadwasra had a brass bell procured from Jodhpur and installed at the Ninan Goshala; he also donated a water cooler

mahendra india news, new delhi
भादरा तहसील के गांव निनाण स्थित श्री कृष्ण गोशाला में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि नाथूसरी चौपटा के समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने गोशाला के श्री कृष्ण मंदिर में घंटा व वाटर कूलर भेंट किया। समाजसेवी रघुबीर सिंह कड़वासरा ने 51 किलोग्राम का घंटा जोधपुर से 65 हजार रुपये मंगवाकर दिया। 

On the occasion of Janmashtami, social worker Raghubir Kadwasra had a brass bell procured from Jodhpur and installed at the Ninan Goshala; he also donated a water cooler
इस मौके पर उन्होंने कि मेरे पिता जयकरण कड़वासरा हमेशा श्रीकृष्ण भगवान को मानते थे व गो सेवा में विश्वास रखते थे। उनके पदचिन्ह पर चलने का कार्य कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि गो सेवा बढक़र कोई सेवा नहीं है। गो सेवा करने से जो पुण्य मिलता है। वह कोई भी कार्य करने से नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग नशे से दूर रहकर गोसेवा में अपना अहम योगदान दें। 

On the occasion of Janmashtami, social worker Raghubir Kadwasra had a brass bell procured from Jodhpur and installed at the Ninan Goshala; he also donated a water cooler
--- मनाया भगवान का जन्ममहोत्सव
कार्यक्रम में प्रियंका बवानी खेड़ा म्यूजिक पार्टी ने भगवान श्री कृष्ण का भजनों के माध्यम से गुणगान किया। वहीं रात्रि के समय भगवान श्री कृष्ण का जन्ममहोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर गोशाला के प्रधान जय सिंह गोदारा व उपप्रधान अमर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच राधेश्याम कड़वासरा, रामसिंह बैनीवाल, विनोद मित्तल, संजय गोदारा, डा. राकेश पूनिया,अमरचंद कारेला, बनवारी नोखवाल,भूप बाबल ,रामधन कारेला जगत आर्य, साई डिस्कवरी स्कूल ओम जाखड़, कपिल शर्मा, कुलदीप शर्मा, सतवीर बाबल, रामेश्वर गोदारा,भूप सिंह गोदारा, एडवोकेट मनोज चौधरी, हरपाल सहारण, शिशपाल भांभू, श्रवण निमीवाल, भोलू पनिहार व अन्य गणमान्य मौजूद रहे। 

WhatsApp Group Join Now

On the occasion of Janmashtami, social worker Raghubir Kadwasra had a brass bell procured from Jodhpur and installed at the Ninan Goshala; he also donated a water cooler