home page

सावन शिवरात्रि पर आज, महाशिवरात्रि की रात्रि कर लें यह 5 काम, दूर हो जाएगी जिंदगी की हर बाधा

 | 
On this Sawan Shivratri—a night akin to Mahashivratri—perform these 5 rituals to remove every obstacle from your life

mahendra india news, new delhi
महाशिवरात्रि का पर्व आज मंगलवार को देशभर में  मनाया जा रहा है।  शिव मंदिरों में भक्त सुबह से पूजा पाठ कर रहे हैं। ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि शिव पुराण में महाशिवरा‍त्रि पर शाम की पूजा का विशेष महत्‍व बताया गया है। महाशिवरा‍त्रि के पर्व पर दिन में शिव भक्‍त व्रत करते हैं और शाम के समय भी पूजा से जुड़े कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं। ऐसी मान्‍यता है कि महाशिवरात्रि की शाम को महादेव की पूजा के कुछ विशेष उपाय करने से आपका जीवन सुखमय होता है और जीवन से हर प्रकार की बाधा दूर होती है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये उपाय।

 

यह करें उपाय 
शिवरात्रि की रात्रि को जागरण की रात कही गई है। इस रात में सोना नहीं चाहिए। रात्रि में स्‍वच्‍छ वस्‍त्र पहनकर शिवलिंग के पास बैठकर बेल के पत्तों पर ओम नम: शिवाय लिखकर 108 पत्तों को अर्पित करें और शिवजी का ऋंगार करें। मन ही आपके मन में जो भी मनोकामना हो उसे दोहराते रहें और ऐसा करते वक्‍त किसी से बातचीत न करें। ऐसा करने वाले को महादेव विशेष वरदान देते हैं और मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

रात्रि जागरण का विशेष महत्व 
शिवरात्रि पर रात्रि जागरण का पुराणों में विशेष महत्‍व बताया गया है। रात में जागरण करते हुए शिव सहस्रनाम का पाठ करें, अथवा शिव विवाह की कथा और शिव पुराण का पाठ करें। रात्रि में जो शिव भक्‍त बिना सोए भगवान शिव के भजन करते हैं, उन्‍हें भी परम पुण्‍य की प्राप्ति होती है। रात्रि जागरण से पहले शाम को स्‍नान करके स्‍वच्‍छ वस्‍त्र धारण करें और फिर भजन कीर्तन करें।

WhatsApp Group Join Now

 


करें शिव का जप 
शिवरात्रि की रात में शिव मंत्र का जप करने आपको हर कार्य में विशेष सिद्धि मिलती है। जो कार्य काफी समय से रुके हैं वे शीघ्र पूर्ण होते हैं। ऐसी मान्‍यता है कि रात में शिव भक्‍तों को सोना नहीं चाहिए और शिवजी की प्रतिमा या तस्वीर के सामने ध्यान लगाकर ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करते रहें। अगर आपके अंदर क्षमता है तो अगले दिन शिवजी का अभिषेक करके अन्न जल ग्रहण करें। 

करें यह काम 
शिवरात्रि की शाम के वक्‍त प्रदोष काल में स्‍नान करके स्‍वच्‍छ वस्‍त्र धारण करें और शिवजी की पूजा का इंतजाम करें। शाम के वक्‍त स्‍वयं फलाहार ग्रहण करने से पहले भगवान शिव को पंचमेवा और दूध के बने मिष्‍ठान से भोग लगाएं। शिवलिंग को दही, दूध, घी, शहद, गंगाजल से अभिषेक करें। उसके बाद स्‍वयं फलाहार ग्रहण करें। ऐसा करना आपके जीवन में सुख को बढ़ाता है और धन में वृद्धि करता है।

भजन कीर्तन मेंं समय लगाए 
शाम के वक्‍त किसी शिव मंदिर में जाकर साफ-सफाई में योगदान दें और वहां भक्‍तजनों के साथ बैठकर शिवजी के भजन कीर्तन में ध्‍यान लगाएं। ऐसा करने से एक तरफ आपके मन को चैन और सुकून मिलता है और दूसरी तरफ शिव कृपा से आपके जीवन की सारी परेशानी दूर होती हैं।