इन राशि वालों को मिलेगी पदोन्नति की खुशखबरी, इन राशि वालों को मिलेगा रूका धन, जानिए आपका राशिफल
Mahendra india news, new delhi
राशिफल में शनिवार यानि 16 मई 2026 को कई राशि वालों के अंदर बदलाव देखने को मिलेगा। वैसे देखे तो शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित रहता है। शनि देव की पूजा करने से हमेशा कृपा बनी रहती है। किस राशि वालों के भाग्य में क्या लिखा है। जानिए आपका राशिफल।
जानते हैं मेष से मीन तक का विस्तृत राशिफल
मेष
इस राशि वालों के सामाजिक क्षेत्रों में आपकी छवि निखारने वाला रहेगा. अविवाहितों के लिए विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैंकिसी नए साझेदार पर तुरंत भरोसा न करें, धोखा मिलने की आशंका है। वहीं पिता के किसी निर्णय से आप असहज हो सकते हैं, शांति से बातचीत करें.
वृष राशि
इस राशि वालों के कुछ विशेष उपलब्धि हासिल करने का है. उधार लिया गया धन चुकाने में आप कामयाब रहेंगे, जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अभी थोड़ा और धैर्य रखना होगा। मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन संभव है, हालांकि सदस्यों में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं जिसे वरिष्ठों की मदद से सुलझाए।
मिथुन राशि
इस राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा. लंबी दूरी की यात्रा की इच्छा प्रबल होगी। पिता से मन की बात सांझा करने से मानसिक तनाव कम होगा। जीवनसाथी को करियर में कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा.
कर्क राशि
इस राशि वालों के सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, विशेषकर कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार में लाभ होगा, लेकिन काम की गति धीमी रह सकती है। सिर दर्द और बदन दर्द जैसी शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं.
सिंह राशि
इस राशि वालों के लिए दिन कानूनी मामलों में विजय दिलाने वाला रहेगा। विरोधियों को अपनी बुद्धि से मात देने में सफल रहेंगे.
बजनेस के लिए आवश्यक ऋण आसानी से मिल जाएगा। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं.
कन्या राशि
इस राशि वालों के लिए दिन अत्यधिक भागदौड़ वाला रहेगा. आप दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में अपना काफी समय व्यतीत करेंगे।भागदौड़ के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे अपनों की शिकायतें बढ़ सकती हैं। सेहत में चल रहे उतार-चढ़ाव से राहत मिलेगी।
तुला राशि
इस राशि वालों के लिए पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं, जिन्हें बड़े सदस्यों की सलाह से सुलझाना होगा। आय अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते खर्च सिरदर्द बन सकते हैं। किसी संस्था के माध्यम से विदेश में शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा. अपनी सोच-समझ से आगे बढ़ना आपके लिए हितकर होगा। संतान के करियर को लेकर कोई ऐसा ठोस निर्णय लेंगे जिससे परिवार वाले हैरान रह सकते हैं। संपत्ति की खरीदारी करते समय कागजात और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर लें। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है.
धनु राशि
इस राशि वालों के लिए दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति (प्रमोशन) मिल सकती है.। बेरोजगारों को रोजगार से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, लेकिन माता-पिता की सेहत के प्रति सचेत रहें। सेहत में समस्या होने पर डॉक्टरी परामर्श जरूर लें।
मकर राशि
इस राशि वालों के लिए नया काम शुरू करने के लिए कल का दिन बहुत अच्छा है. पैतृक संपत्ति मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं को शामिल करने से आय में वृद्धि होगी। काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
कुंभ राशि
इस राशि वालों का स्वास्थ्य और वित्त के मामले में सावधानी बरतने का दिन है. व्यापार में आर्थिक नुकसान की आशंका है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। निवेश बहुत सोच-समझकर करें। खान-पान पर नियंत्रण रखें और बाहर के तले-भुने भोजन से परहेज करें।
मीन राशि
इस राशि वालों का व्यवसाय के मामले में दिन उन्नतिदायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में किए गए बदलाव भविष्य में बड़ा लाभ दिलाएंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही कटुता दूर होगी और संबंधों में मधुरता आएगी। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, जिससे अधूरे काम समय पर निपटेंगे। बाहरी व्यक्तियों से विवाद न करें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
