रक्षा बंधन का पर्व इस दिन, राखी बांधने का ये है शुभ मुहूर्त

 | 
रक्षा बंधन
mahendra india news, new delhi

हर बार भाई व बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षा बंधन का इंतजार रहता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। इस बार रक्षा बंधन का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। 

ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि इस बार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 9 अगस्त को सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा, जो किसी भी शुभ कार्य के लिए उत्तम माना जाता है। 

ये भी है रक्षा बंधन के दिन 
रक्षा बंधन के दिन शुभ मुहूत:र् 9 अगस्त को सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक 
रक्षा बंधन पर अभिजीत मुहूत:र् दोपहर 12:00 बजे से 12:53 बजे तक 
रक्षा बंधन :भद्रा काल: 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से 9 अगस्त को दोपहर 1:52 बजे तक 
भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए भद्रा काल समाप्त होने के बाद ही राखी बांधना शुभ होगा। 

राखी बांधते समय इन बातों का रखें ध्यान 
राखी बांधने से पहले भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए। 
सूर्यास्त के बाद राखी बांधनी हो तो भाई को पश्चिम दिशा की ओर मुख करके बैठे
राखी बांधते समय बहन को "येनबधोबली राजा, दानवेन्द्रो महाबल:, तेनत्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल" मंत्र का जाप करना चाहिए। 

WhatsApp Group Join Now
News Hub