home page

Remedies of Shani Dev: शनिवार को यह 5 उपाय आपको बना सकते हैं करोड़पति, शनि देव की आप पर हमेशा बनी रहेगी कृपा

इसी के साथ खूब मिलती रहेगी सेहत और समृद्धि
 | 
इसी के साथ खूब मिलती रहेगी सेहत और समृद्धि

mahendra india news, new delhi

आज शनिवार है, इस दिन शनि की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। शनि देव अगर खुश होते हैं, इससे सभी तरह के कार्य सही तरीके से होते रहते हैं। यानि शनि की कृपा बहुत जरूरी है। सभी देवों में शनि देव को सबसे निष्ठुर और कठोर माना जाता है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। पुराणों के अनुसार शनि देव न्याय के देवता हैं। वह जीवों के कर्मों के मुताबिक उन्हें उचित प्रतिफल देते हैं। 


आपको बता दें कि अगर कोई जीव गलत काम करता है तो वे उसे कठोर दंड देते हैं। वहीं अच्छा कार्य करने और दूसरों पर दया करने वालों पर वे खूब कृपा बरसाते हैं। शनि देव की इसी महिमा की वजह से हर मनुष्य पूजा-पाठ के विभिन्न तरीकों से उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। आज शनि देव से जुड़े 5 विशेष उपाय बताते हैं। यह उपाय आपकी जिंदगी का बेड़ापार होने से कोई रोक नहीं सकेगा। 

ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को स्नानादि के बाद विधि विधान से शनि देव की आराधना करनी चाहिए और शनि चालीसा का पाठ पढऩा चाहिए।  इस दिन सुंदरकांड का पाठ भी जरूर करना चाहिए. ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। 

WhatsApp Group Join Now

शनिवार को कौवों को रोटी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से पितर संतुष्ट होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही शनिवार को काले जूते-चप्पल, काली छतरी या काली उड़द की दाल को दान भी करना चाहिए। यह सब दान पुण्यलाभ देते हैं, शाम को ये काम करना न भूलें।।

इस दिन शाम को अपने घर में लोबान जलाएं, ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इसी के साथ साथ गाय को रोटी खिलाएं। इसके बाद पीपल के पेड़ के नीचे काले तिल डालकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस दिन मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा भी करें।  


ज्योतिषचार्य ने बताया कि शनि देव का प्रिय भोजन खिचड़ी है। इसलिए शनिवार को उनकी प्रतिमा के सामने खिचड़ी जरूर अर्पित करें। इसके साथ ही इस दिन खिचड़ी के प्रसाद का वितरण करना भी कुंडली में शनि की स्थिति को मजबूत करता है. ऐसा करने से शनि प्रसन्न होते हैं। 

मंदिर में इस बात का रखें विशेष ध्यानशास्त्रों के मुताबिक महिला- पुरुष दोनों समान रूप से शनि की पूजा- अर्चना कर सकते हैं। दोनों के बीच कोई भेद नहीं है. हालांकि शनि की पूजा के दौरान दोनों को एक खास बात का ध्यान रखना होगा कि वह शनि देव को स्पर्श नहीं करें। इस तरह का अधिकार केवल मंदिर के पुजारी को है और किसी को नहीं है। आपको ये भी बता दें कि यह दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर पर दी गई है।