home page

सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं धर्म प्रचारक इंद्रेश उपाध्याय पहुंचे श्री बाबा तारा जी कुटिया

 | 
Renowned storyteller and religious preacher Indresh Upadhyay arrived at Shri Baba Tara Ji Kutia

 mahendra india news, new delhi
उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक व आध्यात्मिक आस्था के केंद्र श्री बाबा तारा जी कुटिया में  सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं धर्म प्रचारक इंद्रेश उपाध्याय महाराज का आगमन हुआ। कुटिया प्रांगण में पहुँचते ही इंद्रेश उपाध्याय महाराज ने सर्वप्रथम परम पूज्य श्री बाबा तारा जी की पवित्र समाधि के दर्शन किए। नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
                 

Renowned storyteller and religious preacher Indresh Upadhyay arrived at Shri Baba Tara Ji Kutia

कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने सपरिवार कथा व्यास इंद्रेश उपाध्याय महाराज का भव्य अभिनंदन और पारंपरिक रूप से भावपूर्ण स्वागत किया। मुलाकात के दौरान गोबिंद कांडा ने इंद्रेश महाराज के साथ श्री बाबा तारा जी द्वारा की गई कठिन तपस्या, साधना और उनके द्वारा दिखाए गए अलौकिक चमत्कारों पर विस्तार से चर्चा की। श्री बाबा तारा जी की अलौकिक महिमा और कुटिया के पावन परिवेश से अभिभूत होकर कथा व्यास इंद्रेश उपाध्याय जी ने कहा कि श्री तारकेश्वरम धाम के प्रांगण में प्रवेश करते ही साक्षात् बाबा तारा जी की दिव्य और अलौकिक उपस्थिति का सहज अनुभव होता है।

news

उन्होंने कुटिया की भव्यता, अनुशासित व्यवस्था, स्वच्छता और निरंतर चल रहे सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। इंद्रेश महाराज ने इस सुंदर धार्मिक व्यवस्था और अटूट सेवा भाव के लिए बाबा जी के अनन्य शिष्यों हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा एवं मुख्य सेवक गोबिंद कांडा को विशेष साधुवाद दिया। 

WhatsApp Group Join Now

             

  सिरसा एवं आसपास के समस्त श्रद्धालुओं के लिए यह दौरा एक अत्यंत हर्ष का विषय लेकर आया है। मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के विशेष आग्रह एवं निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कथा व्यास इंद्रेश उपाध्याय महाराज ने आगामी जुलाई माह में श्री बाबा तारा जी कुटिया में भव्य कथा करने की स्वीकृति प्रदान की है। अब जुलाई में कुटिया के पावन प्रांगण में श्रद्धालु इंद्रेश महाराज के श्रीमुख से ज्ञानवर्धक और भक्तिमयी कथा का रसास्वादन कर सकेंगे। महाराज जी द्वारा निमंत्रण स्वीकार किए जाने पर मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जुलाई माह में आयोजित होने वाली यह कथा पूरे क्षेत्र के धर्मप्रेमी बंधुओं के लिए एक अत्यंत पुण्यदायी और ऐतिहासिक अवसर सिद्ध होगी। उन्होंने आगे बताया कि कुटिया में धार्मिक आयोजनों की यह श्रृंखला अनवरत जारी रहेगी, जिसके तहत आगामी फरवरी माह में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुप्रसिद्ध शिव कथा मर्मज्ञ पंडित प्रदीप मिश्रा जी भी कुटिया प्रांगण में शिव महापुराण कथा का भव्य वाचन करेंगे

इस मौके पर सरिता कांडा, संगीता कांडा, लाभांशी कांडा, कुटिया के सेवक जयनंदन सिंगला (जय भाई जी), महाराजा अग्रसेन स्कूल के प्रधान अनिल गनेरीवाला, अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल साहुवाला, महासचिव अश्विनी बंसल, उपप्रधान शिव जैन, सुनील सर्राफ,  महाप्रबंधक पूनम सेठी,  इंद्रोष गुर्जर, समाजसेवी प्रवीण महिपाल, पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद रीना सेठी, नीतिन सेठी, नगर पार्षद राजन शर्मा, अशोक गोयल एडवोकेट, नवदीश गर्ग, शिव जैन, अजय जैन, राजेश अग्रवाल, नेमी गुज्जर, बबीता सर्राफ, आशा गनेरीवाला व चन्द्र झूंथरा सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।