home page

सर्व पितृ शनि अमावस्या 10 अक्टूबर को, शनि धाम में मनेगा महोत्सव

 | 
news

mahendra india news, new delhi
आश्विन मास की सर्वपितृ शनैश्वरी  अमावस्या आगामी 10 अक्टूबर को है। इस पावन अवसर पर नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री शनि धाम मंदिर में शनि अमावस्या महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में शनि तेल स्नान, हवन, भंडारा एवं शनि महिमा गुणगान कार्यक्रम होगा। 

यह जानकारी देते हुए प्राचीन शनि मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी आनंद भार्गव व दीपक भार्गव ने  बताया कि श्राद्ध पक्ष की  अमावस्या का विशेष महत्व होता है।  इस बार यह अमावस्या शनिवार को होने के कारण और भी प्रभावशाली है। ट्रस्ट के पदाधिकारी ने बताया कि सर्व पितृ अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालु अपने पितृ जनों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ-साथ भगवान शनि देव जी की पूजा अर्चना व हवन में भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें।

उन्होंने बताया कि शनि अमावस्या 10 अक्टूबर को प्रातः 5 बजे से शनि तेल स्नान आरंभ होगा। तत्पश्चात प्रातः 7 बजे हवन व प्रसाद वितरण होगा।   रात्रि 8 बजे से शनि महिमा गुणगान कार्यक्रम में प्रख्यात समाजसेवी राजेंद्र गनेरीवाला अपनी मधुर वाणी में भगवान शनि देव जी की महिमा गाएंगे।   उन्होंने क्षेत्र वासियों से आह्वान किया कि कार्यक्रम में शाह परिवार शामिल होकर भगवान श्री शनि देव जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

WhatsApp Group Join Now