सुबह के समय घर के बाहर गाय का दिखना देता है यह शुभ संकेत, तुरंत कर लें ये कार्य सोया हुआ भाग्य जाग जाएगा

mahendra india news, new delhi
गाय को हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा पूजा जाता है। गो सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है, कहते हैं गाय की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होने के साथ साथ सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। शास्त्रों के मुताबिक गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए गाय की पूजा मात्र से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। गाय को लक्ष्मी के समान मानते हैं जहां गाय आवास करती है वहां खुशहाली आती है। कई बार ऐसा होता है हमारे आवास के सामने गाय आकर खड़ी हो जाती हैञ इसका क्या मतलब होता है ज्योतिष शास्त्र में इसे लेकर भी कुछ बातें बताई गई है।
आपको बता दें कि सुबह गाय का दिखना शुभ या अशुभ अगर किसी के घर के सामने गाय अपने आप आकर खड़ी हो जाए तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि गाय लक्ष्मी के समान होती है इसलिए इसका रुकना लक्ष्मी के आगमन का संकेत होता है।
अगर किसी के आंगन में गाय आ जाए तो यह संकट टलने का संकेत होता है। इसका अर्थ है कि व्यक्तिकी जिंदगी में सभी परेशानियां दूर होने वाली है, ऐसे में गाय को रोटी जरूर खिलाएं।
अगर किसी व्यक्ति के घर अंदर गाय प्रवेश कर जाए तो यह काफी शुभ होता है इससे घर से सारी नकारात्मक उर्जा खत्म होती है और सकारात्मकता आती है। इसी के साथ अगर किसी व्यक्ति के आवास के बाहर गाय रंभाती है तो यह भी शुभ माना जाता है कहते हैं इसका अर्थ है कि भगवान आपकी गलतियों की माफी दे रहे हैं। इससे आपके सभीे बुरे कर्म नष्ट हो जाएंगे और आपके जिंदगी की नई शुरुआत होगी, इस दौरान गाय को घी लगी रोटी जरूर खिलाएं. इससे आपको भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
गाय को हाथ में चना और गुड़ रखकर खिलाने से इंसान का सोया हुआ भाग्य खुल जाता है और जिंदगी में ऐसा व्यक्ति खूब तरक्की करता है और उसे हर मोड़ पर सफलता हाथ लगती है।