home page

SIRSA के शनि धाम में भव्य तरीके से मनाई जाएगी शनि जयंती समारोह

 | 
 शनि जयंती समारोह

Mahendra india news, new delhi
- 16 मई को है ज्येष्ठ मास की अमावस्या, शनिवार होने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ गया है
 आगामी 16 मई को ज्येष्ठ मास की अमावस्या है और यह अद्भूत संयोग है कि यह अमावस्या शनिवार को है यानि शनैश्चरी अमावस्या है। ज्येष्ठ मास की अमावस्या को कर्मफल दाता, न्यायकर्ता भगवान शनिदेव का जन्मदिन है। शनैश्चरी अमावस्या होने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ गया है।

यह जानकारी देते हुए नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री शनिधाम मंदिर के पुजारी चंद्रमोहन भृगुवंशी ने बताया कि 16 मई को शनिधाम में शनि जयंती पर भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। 16 मई को मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ, शनि तेल स्नान, भंडारे व संकीर्तन का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि नवग्रहों के राजा शनिदेव जी की कृपा प्राप्ति के लिए हवन यज्ञ में आहुति डालें। शनिदेव जी को तेल अर्पित करें और भंडारे में प्रसाद ग्रहण करें। श्री शनिदेव मंदिर चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को लेकर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बैठक की और रूपरेखा बनाई।

ट्रस्ट पदाधिकारियों आनंद भार्गव, चंद्रमोहन भृगुवंशी ने बताया कि ज्येष्ठ मास की शनिवारी अमावस्या होने के कारण शनि जयंती समारोह भव्य तरीके से मनाया जाएगा, जिसको लेकर तैयारियां आरंभ हो गई है। उन्होंने बताया कि शनि जयंती पर मंदिर प्रांगण को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। विद्वान पंडितों के द्वारा शनि कृपा प्राप्ति के लिए हवन किया जाएगा। शनिदेव जी की भव्य प्रतिमा पर तेल स्नान अर्पित किया जाएगा तथा यह विहंगम दृश्य शनिदेव जी के शक्तिस्थल शनिश्चरा धाम व शनि शिंगनापुर को समर्पित होगा।  उन्होंने शनिभक्तों से आह्वान किया कि इस कार्यक्रम में सपरिवार शामिल हों। शनिदेव जी का आशीर्वाद पाएं। शनिश्चरी अमावस्या होने के कारण शनि साढ़ेसती व ढै्य्या से प्रभावित लोगों के लिए शनि जयंती समारोह उत्तम फलदायी होगा।
 

WhatsApp Group Join Now


सिरसा में बना शनिदेव जी का अद्भूत भव्य धाम
नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन शनिधाम करीब 225 वर्ष पुराना है। जीणोद्धार के बाद मंदिर को भव्य रूप प्रदान किया गया है। यह शनिदेव जी का अनोखा मंदिर है जहां शनिदेव जी की पश्चिम मुखी हाथी पर सवार प्रतिमा है जो अति शुभकारी है। इसके अलावा भव्य शनि शिला और राशि अनुसार शनि जी के नौ स्वरूप विराजमान है। संपूर्ण मंदिर सफेद रंग की टाइलों से बना हुआ है और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला है। शनि भक्तों के सहयोग से मंदिर को भव्य रूप प्रदान किया जा रहा है और मंदिर निर्माण का कार्य लगातार जारी है।