home page

शनिदेव का मीन राशि में जल्द होगा प्रवेश, ये राशि वाले करें ये उपाय, करियर व जेब पड़ेगा असर सीधा

 | 
Shanidev will soon enter Pisces, people of this zodiac sign should take these measures, career and pocket will be directly affected
mahendra india news, new delhi

राशिफल में बुधवार से यानि 22 अप्रैल 2026 को शनिदेव मीन राशि में उदय होंगे। इसका प्रभाव धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों पर पड़ेगा। मान्यता के अनुसार सनातन धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। जब शनि अपनी चाल में परिवर्तन करते हैं, तो उसका प्रभाव राशियों पर पड़ता है। 

ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि गोचर का वक्त उन लोगों के लिए बहुत ही मंगलकारी रहने वाला है, जो पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्य में लगे हैं। शनि उदय का समय इन 4 राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें आपका राशिफल में। 
धनु राशि
इस राशि वालों के लिए घर-परिवार की जिम्मेदारियां अचानक बढ़ सकती हैं, इससे थोड़ा मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं। जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुड़े किसी भी केस में पूरी सावधानी बरतें। कार्यालय के काम में अपना पूरा ध्यान लगाएं, नहीं तो आपकी एकाग्रता की कमी काम पर असर डाल सकता है। आर्थिक रूप से भी परिवार की जरूरतों पर खर्चे बढ़ने के योग हैं, इसके लिए आप पहले से तैयार रहें।
उपाय: इस राशि के व्यक्ति शनि मंत्र का जाप करें और मन की शांति के लिए योग करें।

मकर राशि: 
इस राशि वालों के आत्मविश्वास में अच्छी बढ़ोतरी होगी, इससे जिंदगी में कुछ साहसी और मोटे कदम उठा सकेंगे। विचार विमर्श करने के तरीके और नए व्यक्तियों से मेल-जोल के कारण से करियर में बड़ी कामयाबी मिलने के योग हैं। धन का लाभ पूरी तरह आपकी अपनी मेहनत और कोशिशों पर ही निर्भर करेगा। इस दौरान की गई छोटी यात्राएं भविष्य के लिए बहुत ही सुखद और लाभदायक साबित होंगी।

WhatsApp Group Join Now

उपाय: इस राशि के व्यक्ति तिल के तेल का दीपक जलाएं और अनुशासन का पूरा पालन करें।

कुंभ राशि: 
इस राशि वालों को रुपये को लेकर अनुशासन बनाए रखना आपके लिए इस वक्त बहुत जरूरी होगा। धन लाभ की तेजी भले ही थोड़ी धीमी रहे, लेकिन आपकी कमाई में स्थिरता बनी रहेगी। आपको परिवार की जरूरतों और घरेलू मामलों के लिए वक्त निकालना पड़ेगा। दूसरों से बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को बहुत ही सोच-समझकर बोलें, ताकि किसी गलतफहमी के कारण से रिश्तों में कड़वाहट न आए।

उपाय: इस राशि के व्यक्ति काली वस्तुओं का दान करें और कड़वा बोल बोलने से बचें।

मीन राशि: 
इस राशि वाले व्यक्तियों को शनि का आपकी ही राशि में उदय होना जिंदगी में बड़े बदलावों की शुरुआत करेगा। इस राशि वाले स्वयं को पहले से कहीं अधिक गंभीर महसूस करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से समझेंगे। करियर में अपनी मेहनत का फल तुरंत तो नहीं, लेकिन धीरे-धीरे और ठोस रूप में जरूर मिलेगा। रिश्तों के मामले में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि अपनों से थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है।

उपाय: इस राशि के व्यक्ति शनि मंत्र का जप करें और नियमित रूप से ध्यान का अभ्यास करें।