home page

श्री खाटू श्याम मंदिर पटेल बस्ती के 11वे स्थापना दिवस पर श्री खाटू श्याम जागरण का आयोजन

 | 
Shri Khatu Shyam Jagran organized on the occasion of the 11th foundation day of the Shri Khatu Shyam Temple, Patel Basti

mahendra india news, new delhi
सिरसा 
श्री खाटू श्याम मंदिर पटेल बस्ती काठमंडी सिरसा के 11वें स्थापना दिवस समारोह शनिवार रात श्री खाटू श्याम जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के अनुज वरिष्ठ भाजपा नेता व श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के पुत्र धैर्य कांडा ने ज्योति प्रज्जवलन  और बांसुरी पूजन किया। भजन गायक राजस्थान से विजय राजपूत  और सुनील शर्मा  ने रातभर श्री खाटू श्याम की महिमा का गुणमान किया। श्रद्धालु रातभर भजनों पर झूमते रहे। धैर्य कांडा ने  पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की ओर से  आयोजकों को 1 लाख रुपये की सहयोग राशि भेंट की। आयोजकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।


श्री खाटू श्याम मंदिर पटेल बस्ती काठमंडी सिरसा के 11वे स्थापना दिवस समारोह में श्री खाटू श्याम जागरण में  श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्यसेवक गोबिंद कांडा के पुत्र धैर्य कांडा  पहुंचे। उनके साथ पार्षद विक्रम सैनी, संजय गोयल साहुवाला प्रधान श्री अग्रवाल सभा, अश्वनी बांसल, लक्ष्मण राम, हरिप्रकाश शर्मा, विजय यादव, मोहित जोशी, सोनू सैन, सचिन शर्मा, सुनील जांगड़ा आदि पहुुंचे।

जहां पर श्री खाटू श्याम मंदिर के ट्रस्टियों, श्याम भक्तों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सबसे पहले श्री श्याम बाबा का पूजन किया, साथ ही उन्होंने पूर्व मंत्री  गोपाल कांडा की ओर से ज्योति प्रज्जवलित की। उन्होंने बांसुरी पूजन किया। इस मौके पर धैर्य कांडा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि बर्बरीक ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपने प्रेम के प्रतीक के रूप में अपना शीश बलिदान कर दिया था, इस महान बलिदान से प्रभावित होकर भगवान ने वीर बर्बरीक को आशीर्वाद दिया। वरदान यह था कि कलियुग में श्याम के रूप में उनकी पूजा की जाएगी, बर्बरीक के इस महान बलिदान ने उन्हें  शीश के दानी  का नाम दिया था।  

WhatsApp Group Join Now

श्री खाटू श्याम में श्याम के रूप में पूजे जाने वाले वीर बर्बरीक अपने भक्तों में ‘हारे का सहारा’ के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। भगवान कृष्ण के भक्तों का मानना है कि भगवान हमेशा शुद्ध हृदय वाले लोगों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।  श्याम बाबा से भक्त जो भी मांगता है, वो उन्हें लाखों-करोड़ों बार देते हैं, यही वजह है कि खाटू श्याम को लखदातार के नाम से जाना जाता है।  खाटू श्याम को कलियुग में कृष्ण का अवतार माना जाता है। धैर्य कांडा ने पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की ओर से आयोजकों को 1 लाख रुपये की सहयोग राशि भेंट की। भजन गायक राजस्थान से विजय राजपूत  और सुनील शर्मा  ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।


इसके बाद में श्री श्याम जागरण का शुभारंभ हुआ। सबसे पहले श्री गणेश वंदना हुई इसके बाद में श्री श्याम बाबा की महिला का गुणगान हुआ। भजन गायक राजस्थान से विजय राजपूत  और सुनील शर्मा  ने एक के बाद एक श्याम भजन प्रस्तुत किया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते, नाचते दिखाई दिए।  कलाकारो ने श्याम बाबा की महिमा का गुणगान किया एवं आक र्षक झांकियां सजाई गई। बाबा का ड्राई फ्रूट से विशेष श्रृंगार किया गया। साथ ही 56 भोग का प्रसाद से पूजन हुआ। बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। श्री श्याम मंदिर पटेल बस्ती के प्रधान सुरेंद्र फड़िया ने गोपाल कांडा परिवार का सहयोग राशि देने के लिए आभार जताया और कहा कि कांडा परिवार ने हमेशा मंदिर के लिए सहयोग किया है ।


इस अवसर पर राकेश तलवाडिया, राजकुमार शर्मा, ब्रिज लाल सैनी,संजय फड़िया, संजय सैनी, राधे श्याम देकेदार जोरासिया, मोहन सैनी, हंसराज, बजरंग,  राजीव गोयल, विजय बागला,नौरंग बांसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।