home page

श्री श्याम जन्मोत्सव: शान से निकली बाबा श्याम की सवारी, जय श्री श्याम के जयकारों से गुंजायमान हुआ शहर

 | 
Shri Shyam Janmotsav: Baba Shyam’s procession taken out with great grandeur; the city resounded with chants of ‘Jai Shri Shyam

mahendra india news, new delhi

SIRSA अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में श्री शिव श्याम बगीची धाम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बाबा श्याम का जन्मोत्सव पर शुक्रवार को नगर में भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई। 1251 महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा का निशान उठाया।
श्री श्याम बगीची के मुख्य सेवादार पवन गर्ग ने बताया कि श्री श्याम जन्मोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि वीरवार शाम को महिला श्रद्धालुओं ने बगीची परिसर में बाबा श्याम के नाम की मेहंदी हाथों में रचाई।

शुक्रवार सुबह सवा नौ बजे बगीची परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें सभी श्याम प्रेमियों ने भाग लिया। बाबा श्याम को फूलों से सुसज्जित रथ में विराजमान किया गया। उन्होंने बताया कि कोलकत्ता से विशेष रुप से मंगवाए फूलों से बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया। बाबा श्याम की आरती हुई और इसके बाद बगीची से विशाल निशान शोभा यात्रा आरंभ की गई। विशाल निशान शोभा यात्रा में करीब 1251 महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने हाथों में बाबा श्याम का निशान के साथ भाग लिया। शोभा यात्रा का शहर में जगह जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

शहरवासियों ने बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। निशान यात्रा श्याम बगीची से चलकर सरदार जगदेव सिंह चौक, शिव चौक, सिटी थाना रोड, सदर बाजार, आर्य समाज रोड, हिसारिया बाजार, भगत सिंह चौक, रोड़ी बाजार, सुभाष चौक, पुरानी सब्जी मंडी, जनता भवन रोड होते हुए श्याम बगीची में पहुंचकर संपन्न हुई। इसके उपरांत बगीची में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

WhatsApp Group Join Now