home page

Ravivar Upay: रविवार को सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये 3 उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

 | 
news

mahendra india news, new delhi
22 नवंबर को आज रविवार का दिन हैं। रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव को समर्पित रहता है। इस दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा करने से हमेशा मनोकामना पूर्ण होती है। वहीं घर में शांति बनी रहती है। सूर्य देव ग्रहों के राजा और आत्मा के कारक हैं, सूर्य देव की कृपा से ही किसी व्यक्ति को सम्मान और ऊंचा पद प्राप्त होता है और सूर्य देव की कृपा से ही व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास बना रहता है, जिस जातक की कुंडली में सूर्य देव की स्थिति अच्छी होती है उसे जीवन के हर मोड़ पर सफलता और धन की प्राप्ति होती है. ध्यान दें रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है.आपको बता दें कि ऐसे में अगर इस दिन सूर्य देव की उपासना कर उनके निमित्त कुछ विशेष उपाय करें तो सूर्य देव प्रसन्न होकर अपनी कृपा कर सकते हैं, जिससे जीवन की परेशानियों का अंत हो सकता है. आइए जानें रविवार के दिन सूर्य देव से जुड़े कौन से उपाय करें


 

सूर्य देव को अर्घ्य देने का उपाय

आपको बता दें किरविवार की सुबह जल्दी उठें और मन ही मन सूर्य देव का ध्यान करें. अब स्नान आदि कर लाल या केसरिया रंग का वस्त्र धारण करें. अब सूर्योदय होने पर एक तांबे के लोटे में जल भरें और सूर्य देव को अर्घ्य दें. अर्घ्य देते समय गिरती हुई जल की धारा से सूर्य देव को देखें. अब एक आसन पर बैठें और मन को शांत करके सूर्याष्टकम का पाठ करें. इस उपाय को करने से स्वास्थ्य सुधरेगा, आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी. करियर में तरक्की होगी और घर में सुख समृद्धि आएगी.

रविवार को दान का उपाय

आपको बता दें कि रविवार को सूर्य देव की अगर विशेष कृपा प्राप्त करनी है तो एक अचूक उपाय इस दिन कर सकते हैं. रविवार को सूर्य देव से संबंधित लाल रंग की सामग्रियों का दान करें. जैसे- गुड़, मसूर की दाल, तांबे के बर्तन और लाल वस्त्र आदि. इस दान से सूर्य देव का आशीर्वाद मिलेगा और जीवन के हर मोड़ पर सम्मान और सफलता प्राप्त होगी

WhatsApp Group Join Now

सूर्य देव के मंत्रों के जाप का उपाय

रविवार के दिन सुबह सूर्योदय के समय स्नान आदि कर सूर्य देव को अर्घ्य दें और एक आसन पर बैठकर सूर्य देव के प्रभावशाली मंत्रों का जाप करें तो इसके शुभ प्रभाव प्राप्त होंगे. सूर्य मंत्रों के जाप से एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक तनाव, मन का भय और नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है. 
मंत्र है- ॐ सूर्यनारायणायः नमः।
मंत्र है- ऊँ घृणि सूर्याय नमः।