home page

श्री खाटू श्याम धाम में धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, भक्तों ने अपने हाथों से बाबा श्याम को झुलाया झूला

 | 
Teej Mahotsav celebrated with great fervor at Shri Khatu Shyam Dham; devotees personally swung Baba Shyam on the ceremonial swing

mahendra india news, new delhi
सिरसा रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में श्री श्याम परिवार द्वारा तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के सदस्य दिपेश गोयल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत पूजा-अर्चना से की गई। पुजारी रामशरण व उमेश ने मीना गुप्ता व दीपा गुप्ता के साथ संयुक्त रूप से श्याम बाबा की झूले पर पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बाबा श्याम की पावन आरती की गई।

Teej Mahotsav celebrated with great fervor at Shri Khatu Shyam Dham; devotees personally swung Baba Shyam on the ceremonial swing

बाबा श्याम का पावन झूला कोलकाता से मंगवाए गए फूलों से विशेष रूप से सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर तीज का त्योहार मनाने के लिए आसपास के गांवों व शहर से भी महिलाओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर कार्यक्रम में पहुंचीं और उत्सव का आनंद लिया। महिलाओं ने श्याम बाबा के भजनों पर जमकर धमाल मचाया।

Teej Mahotsav celebrated with great fervor at Shri Khatu Shyam Dham; devotees personally swung Baba Shyam on the ceremonial swing

बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी झूलों का आनंद लिया और सावन के स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ उठाया। मीना गुप्ता व दीपा गुप्ता ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि तीज का त्योहार भारतीय संस्कृति, परंपरा और आपसी प्रेम का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने के साथ-साथ एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने का अवसर मिलता है।

WhatsApp Group Join Now

Teej Mahotsav celebrated with great fervor at Shri Khatu Shyam Dham; devotees personally swung Baba Shyam on the ceremonial swing

उत्सव का मुख्य आकर्षण श्री श्याम भक्तों द्वारा प्रस्तुत तीज व सावन गीतों पर आधारित राधा-कृष्ण नृत्य और भजन रहे। इसके अलावा मनोरंजन गेम, पहेलियां एवं प्रश्न, आकर्षक इनाम, तीज मेला सेल्फी जोन तथा स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए। हजारों श्रद्धालु दिनभर मंदिर परिसर में लगे झूलों का आनंद लेते रहे। जयपुर से विशेष रूप से मंगाई गई चूड़ियां भी महिलाओं को पहनाई गईं। कार्यक्रम की मुख्य संयोजिकाओं मीना गुप्ता व दीपा गुप्ता ने भाग लेने वाली सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

Teej Mahotsav celebrated with great fervor at Shri Khatu Shyam Dham; devotees personally swung Baba Shyam on the ceremonial swing

कार्यक्रम के दौरान करवाई गई गेम में विजेता प्रतिभागियों को श्री श्याम परिवार ट्रस्ट की ओर से पुरस्कृत किया गया। बाबा की आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सरोज नुहियांवाली, पूनम गुप्ता, सुनीता गुप्ता, संतोष रातुसरिया, वैशाली रातुसरिया, कविता शर्मा, रेणु शर्मा, रमनीत कौर, रेखा रातुसरिया, ममता तंवर, सुषमा मूंदड़ा, दिव्या चावला, भारत भूषण गुप्ता, डा. श्याम सुंदर गुप्ता, राजेंद्र रातुसरिया, संजीव रातुसरिया, सुनील गुप्ता, संजीव गुप्ता, हर्ष बांसल, अशोक शर्मा, सन्नी चावला, गोविंद शर्मा, सुमित चौधरी, अनिल बांसल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।