home page

दड़बा कलां में 22 अक्टूबर को होगा श्री श्याम बाबा का 23वां विशाल जागरण व भंडारा

 | 
The 23rd grand 'Jagran' (devotional night vigil) and 'Bhandara' (community feast) for Shri Shyam Baba will be held in Dadba Kalan on October 22

mahendra india news, new delhi

 सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव दड़बा कलां स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर में 22 अक्टूबर को श्री श्याम बाबा का 23वां विशाल एवं भव्य जागरण और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

मंदिर के मुख्य सेवक पंडित कृष्ण भगवानी ने बताया कि जागरण में विभिन्न स्थानों से भजन गायक पहुंचकर श्री श्याम बाबा का गुणगान करेंगे। इसमें हरियाणा से कुलदीप सागर, गुरुग्राम से दीपक राज तथा बब्बू गिरधर एंड पार्टी भजनों के माध्यम से बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। इसके अलावा दिल्ली के देव मीनू आर्ट भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

उन्होंने बताया कि श्री श्याम बाबा का जागरण 22 अक्टूबर को रात्रि 9:15 बजे शुरू होगा। इस अवसर पर भजन-कीर्तन के साथ भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। मंदिर के मुख्य सेवक पंडित कृष्ण भगवानी ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर श्री श्याम बाबा का आशीर्वाद लेने का आह्वान किया।