home page

धनतेरस पर 1100 दीयों से जगमग होगा प्राचीन श्री शनि धाम SIRSA

 | 
news

mahendra india news, new delhi
सिरसा। नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री शनि धाम में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। धनतेरस वाले दिन यानि 18 अक्टूबर शनिवार की शाम को मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के द्वारा 1100 दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे तथा रंगोली से मंदिर परिसर की सजावट की जाएगी। 20 अक्टूबर को दीपावली पर्व मनाया जाएगा।

22 अक्टूबर को अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया जाएगा, जिसमें भगवान को खिचड़ी, कढ़ी का भोग लगाया जाएगा और प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए मंदिर पुजारी दीपक भार्गव ने बताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग से सिरसा के प्राचीन शनिधाम भव्य रूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि धनतेरस पर शनिदेव जी को दीपदान अर्पित करने का विशेष महत्व है। दीपदान से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि और खुशहाली देते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे धनतेरस पर दीपोत्सव में सपरिवार शामिल हो। 22 अक्टूबर को अन्नकूट प्रसाद ग्रहण करें। 

WhatsApp Group Join Now