home page

रानियां रोड स्थित खाटू श्याम धाम में 9 नवंबर को धूमधाम से मनेगा अन्नकूट महोत्सव

 | 
The Annakoot Mahotsav will be celebrated with great fervor at Khatu Shyam Dham, located on Rania Road, on November 9

mahendra india news, new delhi
 रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम SIRSA में श्री श्याम परिवार ट्रस्ट की ओर से 9 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर श्याम भक्तों में विशेष उत्साह है। मंदिर परिसर में आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा तथा मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाकर भक्तिमय वातावरण बनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे से होगा। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में गोवर्धन पर्वत का निर्माण किया जाएगा तथा विधि-विधान के साथ गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की जाएगी।

श्रद्धालु गोवर्धन महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे। इस अवसर पर भगवान को कढ़ी-खिचड़ी का विशेष भोग लगाया जाएगा। इसके साथ ही अन्नकूट प्रसाद की व्यवस्था भी की जाएगी। श्री श्याम परिवार ट्रस्ट के सदस्य दीपेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्नकूट महोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है।

इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का स्मरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने शहरवासियों एवं समस्त श्याम भक्तों से आग्रह किया कि वे 9 नवंबर को दोपहर 12 बजे रानिया रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम पहुंचकर अन्नकूट महोत्सव में शामिल हों और बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त कर धर्मलाभ उठाएं।
 


 

WhatsApp Group Join Now