home page

श्री बाबा तारा जी कुटिया में होगा दिव्य मंगल पाठ कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के संयोजन में होगा कार्यक्रम पूर्व मंत्री गोपाल कांडा करेंगे पावन ज्योत प्रज्वलित

The Divine Mangal Path will be held at Shri Baba Tara Ji Kutiya. The program will be coordinated by the Kutiya's chief servant, Gobind Kanda. Former Minister Gopal Kanda will light the sacred lamp.

 
 | 
The Divine Mangal Path will be held at Shri Baba Tara Ji Kutiya. The program will be coordinated by the Kutiya's chief servant, Gobind Kanda. Former Minister Gopal Kanda will light the sacred lamp.   
 

 20 अप्रैल को दादी रानी सती (झुंझनू वाली) का सजेगा भव्य दरबार
नृत्य नाटिका के माध्यम से दर्शाई जाएगी दादी रानी सती की जीवनी
पहली बार हरियाणा में होने जा रहा है दादी रानी सती को समर्पित भव्य आयोजन
कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के संयोजन में होगा कार्यक्रम
पूर्व मंत्री गोपाल कांडा करेंगे पावन ज्योत प्रज्वलित
दादी रानी सती की महिमा का गुणगान करने कोलकाता से आएंगे भजन गायक
सौरभ मधुकर एवं केशव मधुकर की जोड़ी श्री तारकेश्वरम धाम में बहाएगी भजन गंगा
आयोजन की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

सिरसा, 16 अप्रैल। 
उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक केंद्र श्री बाबा तारा जी कुटिया (श्री तारकेश्वरम धाम ) में एक बार फिर भव्य एवं दिव्य आयोजन होने जा रहा है। हरियाणा की धरती पर पहली बार दादी रानी सती जी ( झुंझनू वाली ) का मंगल पाठ अनूठे रूप में आयोजित होने जा रहा है। पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा के मार्गदर्शन में एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक व वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के संयोजन में यह भव्य आयोजन 20 अप्रैल को होगा। इस मंगल पाठ के दौरान ही दादी रानी सती जी की संपूर्ण जीवनी को नृत्य नाटिका के माध्यम से दर्शाया जाएगा। साथ ही कोलकाता से सिरसा पहुंचकर सुप्रसिद्ध भजन गायक सौरभ मधुकर एवं केशव मधुकर दादी रानी सती की महिमा का गुणगान करेंगे। दादी रानी सती के त्याग, तपस्या और सतीत्व को समर्पित जीवन को विहंगम झांकी के जरिए भी प्रदर्शित किया जाएगा।



हो रही बैठक, की जा रही तैयारियां
               इस आयोजन को लेकर लगातार कुटिया परिसर में बैठकों का दौर चल रहा है। साथ ही तैयारियां भी की जा रही हैं। कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने शहर के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से आयोजन को लेकर चर्चा की।

मंगल पाठ, नृत्य नाटिका और भक्ति के रंग से खिलेगा दरबार


                 गोबिंद कांडा ने बताया कि श्री तारकेश्वरम धाम अनेक भक्ति कार्यक्रमों के आयोजन का साक्षी है। इस बार दादी रानी सती झुंझनू वाली माता को समर्पित, अगाध श्रद्धा, अटूट आस्था और भक्ति से ओत प्रोत आयोजन है। दादी रानी सती का जुड़ाव  हरियाणा एवं महाभारत से माना जाता है। गीता संदेश की पावन धरा हरियाणा में दादी रानी सती जी के जीवन को नाटिका के माध्यम से उच्च कोटि के कलाकारों द्वारा दर्शाया जाएगा। इसके अतिरिक्त भजन प्रवाहक  कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक  सौरभ मधुकर एवं  केशव मधुकर अपनी वाणी से भक्ति रस बिखेरेंगे।

WhatsApp Group Join Now

                  मंगल पाठ से होगा जीवन में मंगल, दादी की रसोई का प्रसाद पाकर अभिभूत होंगे भक्त आयोजन के संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता  गोबिंद कांडा ने बताया कि दोपहर 4 बजे से 7 बजे तक मंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा।  श्रद्धालू बड़ी संख्या में शामिल होकर दादी रानी की कृपा प्राप्त करेंगें।  भक्ति कार्यक्रम के उपरांत रात्रि 8 बजे दादी की रसोई के प्रसाद को श्रद्धालु ग्रहण करेंगे। गोबिंद कांडा ने बताया कि इस दिव्य आयोजन को भव्य रूप देने के लिए सेवादारों के साथ साथ सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से बैठक कर दायित्व सौंपे गए हैं।


आयोजन को लेकर हुई बैठक में श्री सालासर धाम के गोपाल सर्राफ, अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल साहुवाला, महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला, श्री अग्रवाल सेवा सदन के कोषाध्यक्ष सुरेश सतनाली वाला, अग्रवाल सभा के पूर्व प्रधान अनिल सर्राफ, आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुरेंद्र मिनचनाबाद वाला, सेवानिवृत समाज कल्याण अधिकारी सुशील शर्मा, राजीव गुप्ता एडवोकेट, नवधीश गर्ग, भीम सिंगला, सुशील कंदोई, उद्योगपति राजेंद्र सुधा, पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ, सुनील सर्राफ, इन्द्रोश गुज्जर, मुकेश सर्राफ, सेवानिवृत बीमा अधिकारी नेमचंद गुज्जर सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।