home page

प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेला इस दिन से, दुकानों की नीलामी से विभाग को करीब 2 करोड़ की आमदनी

 | 
The famous Gogamedi Fair begins on this day; the department has generated revenue of approximately ₹2 crore from the auction of shops

 mahendra india  news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की सीमा के साथ लगते उत्तरी भारत के प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेला इस बार 28 अगस्त से शुरू होगा। मेला 27 सितंबर तक चलेगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं को लेकर देवस्थान विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मेले में अस्थायी दुकानों के आवंटन के लिए नीलामी प्रक्रिया भी शुरू की गई है। 

देवस्थान विभाग की ओर से अब तक नीलामी के 6 चरण पूरे किए जा चुके हैं। इन चरणों में 107 अस्थायी दुकानों की नीलामी पूरी हो चुकी है। विभाग को इन दुकानों की नीलामी से करीब 2 करोड़ रुपये की आय हुई है।

12 अगस्त तक नीलामी पूरी करने का टारगेट था
मेले की नीलामी प्रक्रिया के चार चरण अभी शेष हैं। विभाग ने इन्हें 12 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। इस बार मेले में कुल 652 अस्थायी दुकानों की नीलामी की जानी है।

विभाग को उम्मीद है कि सभी दुकानों की नीलामी पूरी होने के बाद इस साल राजस्व में पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ोतरी होगी। पिछले वर्ष मेले में कुल 624 दुकानों की नीलामी की गई थी, जिससे विभाग को करीब 5.50 करोड़ रुपये की आय हुई थी।

श्रद्धालुओं की सुविधा पर रहेगा विशेष जोर
गोगामेड़ी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण इस बार भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। देवस्थान विभाग की ओर से मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की तैयारी की गई है।

WhatsApp Group Join Now

मेले के दौरान श्रद्धालुओं को पानी और नाश्ता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है। विभाग के अनुसार भीड़ बढऩे पर श्रद्धालुओं को लाइन में नियंत्रित तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

मंदिर के बाहर भी दर्शन की व्यवस्था
मंदिर के अंदर अधिक भीड़ होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को बाहर से दर्शन करवाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा मंदिर के बाहर भी अस्थायी दुकानों की व्यवस्था रहेगी, जहां श्रद्धालुओं के लिए पानी और खाने-पीने की जरूरी सामग्री उपलब्ध होगी।

देवस्थान विभाग का कहना है कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण और व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। गोगामेड़ी मेला राजस्थान के प्रमुख धार्मिक मेलों में शामिल है और हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इस बार भी मेले को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।