home page

गोगामेड़ी मेला राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा भव्य आयोजन, पशु मेला का भी होगा शुभारंभ

 | 
The grand Gogamedi Fair will commence with the hoisting of the national flag; the livestock fair will also be inaugurated

mahendra india news, new delhi
हरियाणा की सीमा से सटे राजस्थान के सांप्रदायिक एवं सद्भावना के प्रतीक उत्तर भारत के प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेले का पुर्णिमा शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ कल शुक्रवार यानि 28 अगस्त से शुरू होगा। इसी के साथ मेला ग्राउंड में पशु मेला भी शुरू हो जाएगा।
हनुमानगढ़ में उत्तर भारत के प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस मेले में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इन तैयारियों की समीक्षा के लिए गोगामेड़ी स्थित पंचायत भवन में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।

इस बैठक में भादरा विधायक संजीव बेनीवाल और एसपी बी. आदित्य भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विभागवार समीक्षा की। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने मेले की तैयारियों का प्रस्तुतीकरण दिया और पिछली बैठक के निर्देशों की अनुपालना रिपोर्ट पेश की।

255सीसीटीवीी कैमरों से रखी जाएगी कड़ी 'नजर'
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, टेंट, बैरिकेडिंग, मंदिर में भीड़ प्रबंधन, यातायात, पार्किंग, बिजली, पेयजल, सफाई, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। पशु मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं पर भी जानकारी ली गई।

WhatsApp Group Join Now

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग क्षेत्र के भीतर ही प्रसाद और आवश्यक सामग्री की छह दुकानें लगाई जाएंगी, ताकि कतार में खड़े श्रद्धालुओं को सामान लेने के लिए बाहर न जाना पड़े।

650 दुकानों का आवंटन किया गया
मेले में कुल 650 दुकानों का आवंटन किया गया है। श्रद्धालुओं के ठहरने और अन्य सुविधाओं के लिए बड़े डोम भी स्थापित किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से मेला क्षेत्र में 255 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिनसे बैरिकेडिंग मार्ग सहित पूरे क्षेत्र की लगातार निगरानी की जाएगी। आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।

पशु मेला रहेगा आकर्षण का केंद्र
मेले में लगने वाला पशु मेला भी एक प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसमें विभिन्न राज्यों से पशुपालक अपने पशुओं के साथ पहुंचेंगे। मेले के समापन से पहले पशुओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

बैठक के बाद कलेक्टर और एसपी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गोगामेड़ी पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया। बैठक में एएसपी गीता चौधरी, डीएसपी कुलदीप सहित प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका, पशुपालन, जल संसाधन और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।