home page

श्री खाटू श्याम धाम में श्रद्धा से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव, हाथ की कला और मिट्टी की सुगंध से सजी झांकियां देख भक्त हुए मंत्रमुग्ध

 | 
The Janmashtami festival was celebrated with devotion at the Shri Khatu Shyam Dham; devotees were mesmerized by the tableaux adorned with exquisite craftsmanship and the earthy fragrance of clay

mahendra india news, new delhi
सिरसा। रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में श्री श्याम परिवार ट्रस्ट की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ मनाया गया। शाम 7 बजे से शुरू हुआ जन्माष्टमी महोत्सव मध्य रात्रि तक चला। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर कंस वध तक की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। झांकियों को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध नजर आए।

The Janmashtami festival was celebrated with devotion at the Shri Khatu Shyam Dham; devotees were mesmerized by the tableaux adorned with exquisite craftsmanship and the earthy fragrance of clay


महोत्सव में हाथ की कला और मिट्टी की सोंधी सुगंध विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कोलकाता से आए कारीगरों ने मिट्टी, घास-फूस और पारंपरिक सामग्री से झांकियां तैयार कीं। श्रीकृष्ण जन्म, गोकुल आगमन, बाल लीलाएं, माखन चोरी, कालिया नाग मर्दन और कंस वध सहित विभिन्न प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। बाल स्वरूप में लड्डू गोपाल को मखमली सिंहासन पर रेशम की डोरी से सजे सुंदर पालने में विराजमान किया गया।

The Janmashtami festival was celebrated with devotion at the Shri Khatu Shyam Dham; devotees were mesmerized by the tableaux adorned with exquisite craftsmanship and the earthy fragrance of clay

श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से अपने हाथों से भगवान श्रीकृष्ण का झूला झुलाया। इस मनमोहक दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। हर भक्त झांकियों और श्रीकृष्ण के स्वरूप के साथ सेल्फी लेने को तैयार दिखाई दिया। जन्माष्टमी के अवसर पर बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार बेंगलुरु से मंगवाए गए फूलों से किया गया। फूलों से सजा बाबा का दरबार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बना रहा।
मध्य रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर पुजारी उमेश एवं रामशरण ने यजमान भारत बंसल, गौरव बंसल एवं खजांची परिवार के साथ मिलकर भगवान श्रीकृष्ण का विधिवत अभिषेक करवाया तथा पूजा-अर्चना की। इसके बाद विशेष आरती की गई और भगवान को पंजीरी का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं में चरणामृत एवं प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान भजनों और जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

WhatsApp Group Join Now

छोटे बच्चों के लिए भी विशेष आयोजन किया गया। राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजकर मंदिर पहुंचे बच्चों को मंदिर प्रबंधन की ओर से उपहार, टोपियां, चॉकलेट एवं खिलौने देकर सम्मानित किया गया। मंदिर के सुरक्षा गार्डों ने भी व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशासन की ओर से भी विशेष सुरक्षा एवं व्यवस्था के इंतजाम किए गए, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन और कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। श्री श्याम परिवार ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरा श्री खाटू श्याम धाम कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आया।


इस मौके पर मीना गुप्ता, दीपा गुप्ता, सरोज नुहियांवाली, पूनम गुप्ता, ममता बागला, वैशाली रातुसरिया, सुमिता गुप्ता, डा. श्याम सुंदर गुप्ता, संजीव गुप्ता, संजीव रातुसरिया, सुनील गुप्ता, देवांश गुप्ता, स. मनदीप सिंह, राकेश वत्स, प्रदीप रातुसरिया, प्रेम रातुसरिया, पवन रातुसरिया, टीनू रातुसरिया, रमेश गोयल, मैनेजर संदीप कसवां, आकाश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सुमित नुहियावाला, सुमित चौधरी, रमेश मोंगा, सोनू सरदाना, हर्ष बंसल, संदीप कंबोज, विक्रांत गुप्ता, अश्वनी ढिल्लों, शुभम ग्रोवर, सन्नी धमीजा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।