home page

धनतेरस का ये रहेगा शुभ मुहूर्त, खरीददारी करना बहुत ही शुभ

 | 
This will be the auspicious time for Dhanteras, shopping is very auspicious
mahendra india news, new delhi

हर वर्ष धनतेरस का इंतजार रहता है। धनतेरस का दिन खरीदारी व अन्य कार्य के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि हिंदू धर्म में धनतेरस सबसे खास पर्वों में से एक माना जाता है, जिसको धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है. ज्योतिर्विदों के अनुसार, इसी दिन से दिवाली का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाता है।

उन्होंने बताया कि ज्योतिर्विदों के अनुसार, इसी दिन से दिवाली ही माता लक्ष्मी समुद्र मंथन से प्रकट हुई थी. इसलिए, धनतेरस के इस शुभ दिन पर देवी और धन के देवता भगवान कुबेर की पूजा-उपासना की जाती है. हालांकि, द्रिद्रिक पंचांग के अनुसार, धन त्रयोदशी के दो दिन बाद अमावस्या पर लक्ष्मी पूजा अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है। 

आपको बता दें कि इस वर्ष धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर, शनिवार की दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी और इस तिथि का समापन 19 अक्टूबर, रविवार की दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर होगा. यानी उदयातिथि के अनुसार 18 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। 

WhatsApp Group Join Now