शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की होगी आराधना, जानें शुभ मुहूर्त
mahendra india news, new delhi
शारदीय नवरात्रि का आज सोमवार यानि 12 अक्तूबर को नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाएगी। 9 दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में भक्त व्रत रखकर, मंत्र जाप और विधि-विधान से माता रानी की आराधना करते हैं।
नवरात्रि के पहले दिन भक्तों ने कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। आज सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 29 मिनट से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से तप, संयम और धैर्य का आशीर्वाद मिलता है।
इन बातों का रखें ध्यान
नवरात्रि के दौरान पूजा स्थल की साफ-सफाई रखें और श्रद्धापूर्वक मां दुर्गा की आराधना करें।
यदि कलश स्थापना कर रहे हैं, तो उसकी देखभाल और पूजा नियमित रूप से करें।
व्रत रखने वाले लोग अपनी सेहत और क्षमता के अनुसार व्रत का पालन करें।
पूजा-पाठ में परिवार की परंपराओं और स्थानीय धार्मिक मान्यताओं का ध्यान रखें।
इस तरह शारदीय नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की भक्ति, पूजा और साधना के लिए विशेष माने जाते हैं।
घटस्थापना से लेकर महानवमी और फिर विजयादशमी तक पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ यह पर्व मनाया जाएगा।
