home page

आज इन राशि वालों की सोई किश्मत जागेगी, कर्ई राशि वालों को चलना होगा संभल कर, जानिए आज का राशिफल

 | 
Today, the dormant fortunes of people belonging to these zodiac signs will awaken, while those of several other signs need to tread carefully; find out today's horoscope

आज इन राशि वालों की सोई किश्मत जागेगी, कर्ई राशि वालों को चलना होगा संभल कर, जानिए आज का राशिफल

राशिफल में आज रविवार यानि 2 अगस्त 2026 को कई राशि की सोई किश्मत जाग उठेगी। वहीं कई राशि वालों को संभल कर चलना होगा। वैसे देखें तो रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित रहता है। इस दिन भगवान सूर्य देव की पूजा करने से हमेशा मनोकामना पूरी होती है। आज के दिन आपकी राशि में क्या लिखा हैं, देंखे राशिफल  

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
इस राशि वालों के लिए आज आपका दिन मंगलकारी रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। यात्रा योग बन सकते हैं । रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा - ख़ासा मुनाफ़ा दे सकते हैं। किसी रिश्तेदार से मिला उपहार आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन कार्य कोशिश करने पर ही बनेगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। सेहत के लिहाज़ से दौड़ लगाना व योगा आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आज बहुत सोच विचार करके बोलने की जरूरत हैं। 

WhatsApp Group Join Now

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
इस राशि वाले ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
इस राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा । सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आपकी माता पक्ष से मामा या नाना से भी आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे। आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
इस राशि वालों के लिए आपका दिन तालमेल वाला होगा। आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा कम होगा । बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। कोई आपका मूड ख़राब कर सकता है, लेकिन समझदारी से सब सही हो जाएगा । व्यर्थ की चिंताएं और परेशानियों से बचें। त्वचा से जु‌ड़ी समस्यायों पर ध्यान दें। 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
इस राशि वालों के लिए भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। हालाँकि धन आपकी मु_ियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। समय की महत्ता को समझे जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
इस राशि वालों के लिए आज धार्मिक व आध्यात्मिक विचार प्रबल रहेंगे । आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी का साथ मंगलमय होगा। कार्यक्षेत्र आपकी एकाग्रता को भंग न होने दें। ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा ।पारिवारिक सहयोग मिलेगा , बड़ों का आशीर्वाद फलित होगा गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। आज धन लाभ होने की संभावना बन रही है । अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना फलिल होगी स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
इस राशि वालों के लिए आज आपका दिन बेहतर रहेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । अपने पैसे को संचय करने के लिए घर के लोगों से सलाह ले सकते है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी।आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
इस राशि वालों के लिए आपकी कठिन मेहनत और परिवार का सहयोग मन के अनुकूलता परिणाम देने में सफल रहेंगे। आपको आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए सावधान रहें। सामाजिक दायरा बढने से मन प्रसन्न होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मनोनुकूल वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
इस राशि वालों के लिए आज आपका दिन मंगलमय रहेगा । धन लाभ होने की संभावना बन रही है । पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में और अधिक रूचि बढेगी । जीवनसाथी से किया सलाह मश्विरा फलिल होगा । बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा। मानसिक तनाव कम हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
इस राशि वालों के लिए आज आपका दिन सहयोगात्मक रहेगा । परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पाएगा। अपने भाई बहनों की सलाह लें। चिंतन से राहत मिलेगी । जीवनसाथी की सकारात्मक मानसिकता को समझे व सम्मान दें। आराम के लिए समय निकाले । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।