home page

आज इन राशि वालों के रास्तें में कांटे, चलना होगा संभल कर, जानिए आपकी राशि में क्या है बदलाव

 | 
These zodiac signs will face thorns in their path today, so you'll have to tread carefully. Find out what changes are in store for your zodiac sign

mahendra india news, new delhi
आज 31 मार्च 2026 मंगलवार का दिन राशिफल में कई राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है, तो कई राशि वालों को संभल कर चलना होगा। वैसे देखे तो मंगलवार का दिन भगवान बाला जी को समर्पित रहता है। इस दिन बाला जी की पूजा करने से हर तरह की मनोकामना पूरी होती है। 


मेष:-
इस राशि वाले आज के दिन कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी बड़ी परेशानी से निजात मिल सकती है। आपकी तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। जॉब में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

वृष:-
इस राशि वाले आज के दिन सेहत पर खर्च होगा। इसलिए किसी प्रकार की लापरवाही न करें। कार्य करते समय चोट लग सकती है। गृहिणियां विशेष ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें। अकारण विवाद हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। धनहानि की आशंका है। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा।

मिथुन:-
इस राशि वाले आज के दिन कानूनी अड़चन दूर होगी। इसी के साथ ही जीवनसाथी के इच्छुक लोगों को जीवनसाथी मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेशादि सोच-समझकर करें। बाहर लंबी यात्रा की स्कीम बन सकती है। जिंदगी सुखमय गुजरेगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेंगे। प्रमाद न करें।

WhatsApp Group Join Now

कर्क:-
इस राशि वाले आज के दिन शैक्षणिक व शोध इत्यादि रचनात्मक कार्य के परिणाम सुखद मिलेंगे। किसी मांगलिक व आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

सिंह:-
इस राशि वाले आज के दिन दूर से गुड न्यूज प्राप्त होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। किसी प्रकार के विवाद से बचें। क्रोध न करें। कोई बड़ा कार्य तथा लंबी यात्रा की स्कीम बनेगी। फायदा के मौके हाथ आएंगे। पुराने विवादों का समापन होगा। उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि होगी। व्यापार निवेश व जॉब मनोनुकूल रहेंगे।

कन्या:-
इस राशि वाले आज के दिन संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा फायदा दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में बढ़ोतरी होगी। पार्टनरों की मदद प्राप्त होगी। परीक्षा व इंटरव्यू आदि में कामयाबी प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। 

तुला:-
इस राशि वाले आज के दिन नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। परीक्षा व इंटरव्यू आदि में कामयाबी मिलेगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृश्चिक:-
इस राशि वाले आज के दिन किसी प्रकार की लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आत्मसम्मान कम हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। इसी के साथ ही लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि के योग हैं। जोखिम न लें। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। आर्थिक परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

धनु:-
इस राशि वालों के आज के दिन डूबी हुआ धन प्राप्ति की संभावना बनती है। यात्रा फायदेमंद रहेगी। जॉब में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बुद्धि के कार्य करें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रुके काम पूरे होंगे। प्रमाद न करें।

मकर:-
इस राशि वाले आज के दिन सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार में मनोनुकूल फायदा होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। लंबी व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी।

कुंभ:-
इस राशि वाले आज के दिन योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।

मीन:-
इस राशि वाले आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इसी के साथ ही विवाद को बढ़ावा न दें। अपनी वाणी में हंसी-मजाक वक्त व स्थिति को देखकर करें। नकारात्मकता रहेगी। मेहनत अधिक होगी। फायदे में कमी रह सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आप किसी प्रकार की फालतू बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा।