home page

छठ पूजा का आज होगा तीसरा दिन, जानिए आपके शहर में क्‍या है सूर्य को अर्घ्‍य देने का समय

छठ पूजा सूर्यास्‍त सूर्योदय अर्घ्‍य समय 

 | 
छठ पूजा सूर्यास्‍त सूर्योदय अर्घ्‍य समय 

mahendra india news, news delhi

छठ पूजा का आज रविवार को तीसरा दिन है। छठ पूजा के तीसरे दिन अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य दिया जाता है, इसी के साथ ही इस दिन छठ पूजा को लेकर उत्‍साह पर होता है। इस दिन मिट्टी के चूल्‍हे पर घर-घर में थेकुआ का प्रसाद बनता है। छठ पर्व के गीत गाए जाते हैं, विशेष रूप से बिहार और पूर्वांचल क्षेत्र में छठ की धूम सबसे ज्‍यादा होती है। 


आपको बता दें कि छठ यहां का वर्ष का सबसे बड़ा पर्व होता है, कार्तिक शुक्‍ल की षष्‍ठी तिथि को मनाए जाने वाले पर्व छठ पूजा में सूर्य देव के साथ छठी मइया की पूजा की होती है। इसमें व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं। यह व्रत छठ पूजा के अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्‍य देने के बाद खोला जाता है। इसलिए यह व्रत बेहद कठिन होता है। आज तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्‍य दिया जाएगा। 


 

छठ पूजा सूर्यास्‍त सूर्योदय अर्घ्‍य समय 
 
जानिए विभिन्‍न शहरों में रविवार को यानि 19 नवंबर 2023 यानी कि षष्‍ठी तिथि को सूर्यास्‍त समय और सोमवार को यानि 20 नवंबर 2023 सप्‍तमी तिथि को सूर्योदय समय
 
शहर    19  नवंबर - सूर्यास्त                20 नवंबर - सूर्योदय
 
दिल्ली शाम 5 बजकर 26 मिनट सुबह 6 बजकर 47 mint

WhatsApp Group Join Now

मुंबई      शाम 5 बजकर 59 मिनट सुबह 6 बजकर 48 मिनट

पटना शाम 5 बजकर 59 मिनट सुबह 6 बजकर 1 मिनटभागलपुर   शाम 05 बजकर 52 मिनट सुबह 06 बजकर 2 मिनट

वाराणसी शाम 5 बजकर 8 मिनट सुबह 6 बजकर 18 मिनट

धनबाद शाम 4 बजकर 57 मिनट सुबह 6 बजकर 01 मिनट

कोलकाता शाम 4 बजकर 51 मिनट सुबह 5 बजकर 52 मिनट