home page

Aaj Ka Rashifal 03 November 2024: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जानें मेष से मीन तक का राशिफल

आज 3 नवंबर रविवार के दिन कई राशि वालों के लिए समस्या भरा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। 

 | 
Aaj Ka Rashifal


आज 3 नवंबर रविवार के दिन कई राशि वालों के लिए समस्या भरा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। 

मेष राशि

आज मेष राशि वालों के लिए  उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। परिजनों से चल रहे मनमुटाव को सुलझा लें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। मेष राशि के जातक आज काम में व्यस्त हो सकते हैं। 


वृषभ राशि 

आज वृषभ राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन टेंशन भरा रहने वाला है। जातकों को अपने करियर को लेकर चिंता रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में नुकसान होने के आसार हैं। कार्यालय में अपने विरोधियों से अलर्ट रहें।


मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन पॉजिटिव साबित होगा। हालांकि काम के चलते शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। अपने पार्टनर से सुलह करें वरना आगे चलकर परेशानी हो सकती है। बिजनेस में बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयाीर में लगे युवा को सक्सेस मिलने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now


कर्क राशि 

आज रविवार के दिन कर्क राशि वालों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। परिवार और समाज में कर्क राशि वालों का मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार के हित में बड़ा फैसला ले सकते हैं। कर्क राशि के जातकों की इनकम में बढ़ोत्तरी हो सकती है। स्टूडेंट अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिल सकता है।


सिंह राशि 

आज रविवार के दिन सिंह राशि के जातक सोच समझकर काम करें। नौकरी पेशा व्यक्ति आज बिल्कुल भी जल्दबाजी न रें वरना नुकसान हो सकता है। अपने पार्टन से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। कहीं बाहर जाने से पहले अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें।


कन्या राशि

आज कन्या राशि वाले जातकों की दुविधा दूर होगी। कन्या राशि के जातक आ कोई नया व्हीकल ले सकते हैं। आज अध्यातम की ओर रूचि जागेगी। आज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को पढ़ाई से मन भटक सकता है।


तुला राशि

आज रविवार के दिन तुला राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। बिजनेस में मुनाफा होने की संभावना है लेकिन किसी से उधार न लें। 


वृश्चिक राशि 

आज वृश्चिक राशि के  जातकों के लिए नुकसानदायक रहने वाला है। कार्यालय में आपके सहयोगी आपके विरूद्ध कोई योजना बना सकते हैं। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। कोई नए काम की शुरुआत हो सकती है। आज कई लोगों के मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है।


धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बिजी रहने वाला है। आपके ऊपर जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नौकरी के मामले में यात्रा संभव है। किसी भी अनजान पर भरोसान न करें। आज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।


मकर राशि 

आज मकर राशि वाले कोई नया वाहन खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। ऑफिस में वाद-विवाद हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को निराशाजनक सूचना मिल सकती है। बिजनेसम में बड़ा नुकसान संभव है।


कुंभ राशि 

आज कुंभ राशि के जातकों सभी अटके काम पूरे होंगे। आप किसी शुभ कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ डेट पर जा सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से सभी काम पूर्ण होंगे। 


मीन राशि 

आज रविवार के दिन मीन राशि के जातकों के लिए समस्या भरा  रहने वाला है। बनते काम में किसी तरह की दिक्कत आ सकती है। पति-पत्नी के बीच किसी तीसरे की एंट्री होने की संभावना है। बिजनेस में बड़ा नुकसान हो सकता है।