home page

25 सितंबर 2024 का राशिफल : आज कैसा रहेगा आपका दिन? जानें मेष से मीन तक का राशिफल

 | 
 25 सितंबर 2024 का राशिफल : आज कैसा रहेगा आपका दिन? जानें मेष से मीन तक का राशिफल

mahendra india news, new delhi

राशिफल में 25 सितंबर 2024 को बुधवार है। बुधवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा करें। आज का आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए आपका राशिफल 


मेष राशि- 
आज का दिन आपकी सेहत बिगड़ सकती है, जिस कारण कुछ परेशानियां सामने आएगी, आज आपको आर्थिक स्थिति में नुकसान हो सकता है। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। नए व्यापार का प्रसार करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज के धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। शब्द साधक की तरह व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज विस्फोटक ऊर्जा का संचार होगा। बैलेंस बनाकर रखिएगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार भी ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- 
इस राशि के लिए दिन इस समय बहुत सारी चीजें हाथ से निकलेंगी। लॉस यानी हानि की चीजें रहेंगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा नहीं है। एक-दो दिन की बात है फिर बैलेंस बनने लगेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- 
इस राशि वालों के लिए यात्रा का योग बनेगा। एक तरह से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। इसी के साथ ही आय के नवीन स्रोत बनेंगे। अच्छी स्थिति। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। लाल वस्तु पास रखें।

WhatsApp Group Join Now

कन्या राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज के दिन व्यापारिक विस्तार होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज के दिन कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। सेहत में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करिए। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज का दिन जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम विवाह की ओर जाएगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज के दिन शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- 
इस राशि वाले आज भावुक होकर कोई निर्णय न लें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम, संतान मध्यम और व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि-
इस राशि वाले आज के दिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।