आज के दिन एकदंत चतुर्थी, चंद्र दर्शन का समय और राहु काल सहित पूरा पंचांग
5 मई को मंगलवार है। वैसे देखे तो मंगलवार को दिन हनुमान जी को समर्पित रहता है। वहीं जब मंगलवार को गणेश चतुर्थी पड़ती है तो उसे अंगारकी चतुर्थी कहते हैं। इसे सबसे शुभ चतुर्थी में से होती है। ज्येष्ठ मास की एकदंत चतुर्थी मंगलवार को है और शिव योग भी बन रहा है। इस दिन उपवास रखें और प्रथम भगवान गणेश जी व हनुमान जी की पूजा करें. वहीं रात्रि में चंद्र देव को अर्ध्य देने के बाद उपवास खोल लें।
ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि 5 मई 2026, मंगलवार को संकष्टी चतुर्थी (एकदंत) पर रात 10:20 बजे चंद्रोदय होगा. चंद्र देव को अर्घ्य देने और पूजा का समय 10:35 बजे तक है.
आज की तिथि - सुबह पांच बजकर:24 मिनट से सारेे दिन चतुर्थी तिथि रहेगी.
आज का वार - मंगलवार
आज के ग्रह गोचर - चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेगा. साथ ही मंगल-गुरु 90 डिग्री पर रहकर केंद्र दृष्टि योग बनाएंगे.
आज का नक्षत्र - दोपहर 12:54 बजे तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा और उसके बाद मूल नक्षत्र रहेगा.
आज के योग - पूरे दिन शिवयोग रहेगा
