आज का राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलेगा मोटा फायदा, घर पर आएगी खुशियां

आज के राशिफल में कई राशि वालों की किश्मत बदलने वाली है। कई राशि वाले व्यक्तियों को पदोन्नति मिलेगी।
दैनिक राशिफल में प्रतिदिन होने वाली बिजनेस, लेन-देन,जॉब, स्वजन, मित्र के साथ संबंध को लेकर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। जानिए 18 जून आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
मेष
इस राशि वालों के लिए आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में कायमाबी प्राप्त होने के योग बनेंगे। धन के लेनदेन में सावधानी रखें। नवीन संपत्ति के क्रय के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस संबंध में कुछ कामयाबी प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। आर्थिक मामलों पुनरावलोकन करके नीति निर्धारण करें। जमा पूंजी का सही तरह से उपयोग करें। किसी के बहकावे में न आएं। अपनी बुद्धि विवेक से वक्त में उचित फैसला लेना लाभदायक रहेगा।
वृषभ
इस राशि वाले व्यापार में समय बद्ध तरीके से कार्य करें। अच्छा फायदा होने के संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक क्षेत्र में सुधार होगा। नए स्रोतों से लाभ की उम्मीद रहेगी। पूंजी निवेश करने की योजना बन सकती है। इस दिशा में सोच समझकर कदम उठाएं। संपत्ति संबंधी क्रय विक्रय में सोच समझकर निर्णय लें। किसी सामाजिक कार्य पर अत्यधिक धन खर्च होने के योग हैं। दिखावे के लिए धन खर्च करने से बचें।
मिथुन
इस राशि वालों को व्यापार में संाझेदारी के साथ मिलकर कार्य करने से विशेष लाभ होगा। आमदनी बढ़ने से जमा पूंजी में वृद्धि होगी। धन की आमदनी तो बनी रहेगी परंतु धर्म की बचत कम होगी। जुआ, सट्टे, आदि से बचें। पशुओं के क्रय विक्रय से धन फायदा होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य पर अधिक धन खर्च हो सकता है।
कर्क
इस राशि वाले व्यापार में लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। व्यापारिक समस्याओं को अधिक बढ़ने न दें। अपने व्यापार पर ध्यान दें। अच्छी आमदनी होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। शेयर, लॉटरी ,दलाली आदि के कार्य में लगे लोगों को यकायक धन लाभ हो सकता है। जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधी विवादों को सुलझाने की कोशिश करें। उन्हें बढ़ने न दें।
सिंह
इस राशि वालों का वस्त्र आभूषण खरीदने पर अधिक ध्यान रहेगा। जिस पर जमा पूंजी अधिक खर्च हो सकती है। किसी मांगलिक कार्यक्रम के संपन्न होने के योग हैं। जिसमें आप अधिक व्यस्त रहेंगे। आवश्यक धन परिजनों मित्रों से प्राप्त होगा। व्यापार में महत्वपूर्ण कार्य जिम्मेदारी किसी अन्य के ऊपर न छोड़े। आर्थिक क्षेत्र में सुधार होने की संभावना रहेगी। नवीन आय स्रोतों की ओर ध्यान बढ़ेगा। संपत्ति के क्रय विक्रय संबंधी कार्यों के प्रति जागरूक रहे। विवादास्पद प्रस्तुतियों से बचने का प्रयास करें।
कन्या
इस राशि वालों की आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे प्रगति होगी। धन के लेनदेन में सावधानी बरते। नई संपत्ति खरीदने की दिशा में प्रयासरत रहेंगे। इस संबंध में सफलता प्राप्त होने की संभावना कम रहेगी। किसी विपरीत साथी से मनचाहा उपहार मिल सकता है। अथवा धन मिल सकता है। आज आप भोग विलास की वस्तुओं पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं। दिखावे के लिए अधिक धन खर्च न करें। अन्यथा जमा पूंजी में कमी आ सकती है।
तुला
इस राशि वालों के साथ व्यापार में कोई ऐसी घटना कर सकती है जिससे आपको वर्षों पुराना रुका हुआ धन मिल सकता है। अपनी निजी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर पूंजी निवेश करें। किसी के दबाव आदि में न आएं। लाभ के योग बनेंगे। अनावश्यक खर्चे से बचें।
वृश्चिक
इस राशि वालों को व्यापार में लाभ होने से वृद्धि होगी। किसी प्रियजन से कीमती उपहार अथवा र्न मिल सकता है। धन के लेनदेन में सावधानी बरते। दिया गया धन वापस मिल सकता है। किसी बड़ी व्यापारी की योजना में हिस्सेदारी कर सकते हैं। संतान के ऊपर अत्यधिक धन खर्च होगा। शेयर ,लॉटरी ,दलाली आदि से यकायक धन लाभ हो सकता है। भोग विलास सामग्री पर व्यर्थ धन खर्च करने से बचें।
धनु
इस राशि वालों को आर्थिक क्षेत्र में लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के संबंध में शुभ संकेत प्राप्त होंगे। आय के कुछ नए स्रोत भी मिलेंगे। जिससे वृद्धि होगी। परिवार में किसी प्रियजन से धन अथवा पुरस्कार मिल सकता है।
मकर
इस राशि वाले व्यापार में पुराना उधार चुकाने में सफल होंगे। जिससे आपकी व्यापारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, भूमि, वाहन, भौतिक सुख सुविधा की प्राप्ति के लिए यह समय उपयुक्त है। आर्थिक मामलों में आपके प्रयास सफल होंगे। कोई पुरानी संपत्ति बेचकर नई संपत्ति खरीद सकते हैं। घर में सुख सुविधा की वस्तुओं पर अधिक धन खर्च हो सकता है।
कुंभ
इस राशि वालों के लिए आर्थिक क्षेत्र में समान लाभ होने के योग हैं। आर्थिक क्षेत्र में समान रूप से लाभ होने की संभावना रहेगी। संपत्ति संबंधी विवादों में न फंसे। उनका तुरंत समाधान करने का प्रयास करें। किसी मित्र से आर्थिक मदद लेने में सफल होंगे। नवीन व्यापार शुरू करने की योजना गुप्त रूप से आगे बढ़ाएं। अन्यथा विरोधी अथवा कोई शत्रु उसमें बाधक सिद्ध होगा। आपकी पूंजी फंस सकती है।
मीन
इस राशि वालों की कोई कीमती वस्तु अथवा गुम हुई वस्तु पुन: मिल सकती है। जिससे आपका बड़ा आर्थिक नुकसान होने से बच सकता है। धन,भूमि , वाहन और भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति के लिए आज का समय उपयुक्त है। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगे। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। नौकरी में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होगा। मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होने से धन लाभ होगा। घूम कर व्यापार करने वाले लोगों को अच्छी आमदनी होगी। किसी अनजान व्यक्ति को अत्यधिक धन उधार देने से बचें।