home page

राशिफल : विश्व योग दिवस पर आज इन राशि वालों पर होगी धन दौलत की बरसात, जानिए क्या लिखा है आपकी राशि में

 | 
राशिफल : विश्व योग दिवस पर आज इन राशि वालों पर होगी धन दौलत की बरसात, जानिए क्या लिखा है आपकी राशि में 
mahendra india news, new delhi

आज विश्व योग दिवस पर कई राशि वालों की किश्मत बदलने वाली है। विश्व योग दिवस के दिन कई राशि वालों पर धनदौलत की बरसात होगी। दैनिक राशिफल में प्रतिदिन होने वाली बिजनेस, लेन-देन, जॉब, स्वजन, दोस्तों के साथ संबंध को लेकर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। जानिए 21 जून 2024 आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

मेष 
इस राशि वालों को बता दें कि आज कार्य क्षेत्र में कोई विश्वास पात्र व्यक्ति छल कर सकता है। अत: बहुत ही सजग, सावधान रहें। नौकरी में आपकी बौद्धिक क्षमता के कारण सभी लोग जलन का अनुभव करेंगे। व्यापार में विस्तार की योजना सफल होगी। यात्रा में किसी अनजान व्यक्ति से कुछ भी लेकर खाना आपके लिए घातक सिद्ध होगा। मार्ग में किसी जानवर के कारण दुर्घटना हो सकती है। परिवार में किसी वरिष्ठ परिजन से कारण बाद विवाद हो सकता है। बेरोजगारों को आज भी सिर्फ आश्वासन ही मिलेगा। जेल से मुक्त होंगे। आध्यात्मिक कार्य में बढ़ चढ़कर भागीदारी करेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।


वृषभ 
इस राशि वालों को आज कोई गुड न्यूज मिलेगी। ग्रह गोचर भाग्य विकास में सहायक है। विचारधारा योजना को कार्य रूप देने में सफलता मिलेगी। अतीत के संदर्भ में नहीं खोज का लाभ मिलेगा। रोजमर्रा के कामों में उतार चढ़ाव होगा। अधीनस्थ पदोन्नति में बाधक बन सकते हैं। गुप्त शत्रु ईर्ष्या का भाव रखेगा। कोई नया कार्य प्रारंभ करने में आप सक्षम होंगे। घूमने फिरने का कार्यक्रम बनेगा। समय के स्वरूप को देखते हुए कार्य करें। व्यवसाय में उन्नति होगी।

WhatsApp Group Join Now


मिथुन 
इस राशि वालों को बता दें कि आज अनावश्यक कार्य सामने आ सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य सफल होगा। व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। व्यापारिक स्थल परिवर्तन के योग बनेंगे। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मारपीट या करवास हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण परियोजना की कमान मिल सकती है। दूर देश की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। छात्रों के लिए अच्छी पढ़ाई होने के योग हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। मित्र संग पर्यटन स्थल जायेंगे। लेखन वर्गों को उनके अच्छे लेखन के लिए प्रशंसा मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। कोर्ट कचहरी के क्षेत्र में आपके निर्णय की सराहना होगी।

कर्क
इस राशि वालों की आज आजीविका का की तलाश पूरी होगी। सत्ता शासन का लाभ मिलेगा। नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार एवं परीक्षा में कामयाबी मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को सफलता एवं सम्मान मिलेगा। व्यापार में पिता के सहयोग से उन्नति होगी। शिक्षण संस्थानों में कार्यरत लोगों को उन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकार में बैठे लोगों को अपने उच्च पदस्थ लोगों से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। न्याय व्यवस्था में कार्यरत लोगों को उनके द्वारा किए गए निर्णय के लिए मान एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। जिससे आपके कार्य व्यवसाय पर अच्छा एवं लाभकारी प्रभाव पड़ेगा।


सिंह 
इस राशि वालों को आज कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। राजनीति में जनता का भरपूर सहयोग मिलेगा। भूमि के कार्य में लगे व्यक्तियों को सरकारी योजना का फायदा मिलेगा। जॉब में परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य से घर से दूर रहना पड़ सकता है। अपने कार्य स्वयं ही करें। किसी अन्य के भरोसे छोड़ने पर कार्य बिगड़ सकता है। जायदाद के पुराने मामलों में फायदा होगा। वरिष्टों से मतभेद हो सकते हैं। जो लोग जीवनसाथी के गुजार जाने से अकेले रह गए हैं उनका पुनर विवाह हो सकता है। किसी समस्या के कारण ज्यादा बेचनी बढ़ सकती है।


कन्या 
इस राशि वालों को बता दें कि आज दिन की शुरुआत व्यर्थ भाग दौड़ एवं तनाव के साथ होगी। किसी अनहोनी की आशंका बनी रहेगी। अकारण समाज में अपमानित होना पड़ेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में विघ्न बाधा आ सकती है। व्यापार में मंदा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपका मन कम लगेगा। आप अपना कार्य छोड़कर फालतू इधर-उधर घूमते रहेंगे। परिवार में अकारण वाद विवाद हो सकता है। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में डिमोशन हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके खिलाफ आ सकता है। आपको जेल जाना पड़ सकता है। रोजगार की तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ेगा।


तुला 
आज राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा। व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे। वाहन खरीदने की पुरानी अभिलाषा आज पूर्ण होगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। कला, अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उच्च सफलता मिलेगी। नौकरी में उचित अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामले में पैरवी अच्छे से करें। जीत आपकी ही होगी। व्यापार में साज सज्जा के प्रति रुचि अधिक रहेगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी करेंगे। विदेशी यात्रा पर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी विशिष्ट व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। गुप्त ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी।


वृश्चिक 
इस राशि वालों के लिए आज दिन की शुरुआत शुभ समाचार के साथ होगी। राजनीति में अपार जन समर्थन मिलने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में आपके प्रबंधन की सराहना होगी। नौकरी में नौकर चाकर वाहन का सुख मिलेगा। अपने महत्वपूर्ण कार्य करने की योजना बनेगी। किसी अन्य पर न छोड़े। आप स्वयं करें। अन्यथा बना हुआ कार्य बिगड़ जाएगा। किसी बड़ी व्यापारिक योजना की कमान आपको मिल सकती है। तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने की अभिलाषा पूर्ण होगी। सामाजिक कार्यों में अभिरुचि बढ़ेगी। यदि आवश्यक न हो तो किसी अन्य के साथ साझेदारी में कार्य अथवा व्यापार करने से बचें।


धनु 
आज कारावास में जाते जाते बच जाएंगे। किसी अन्य के कारण आपके जीवन में आई विषमताएं समाप्त होगी। राजनीतिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी दूर देश के प्रतिजन का शुभ संदेश मिलेगा। संगीत से जुड़े लोगों को मान एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। व्यापारिक क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। स्थानांतरण का प्रयोग है। नौकरी पेशा वर्ग फायदे में रहेगा। किसी की कही सुनी बातों में न आए। अधिकांश: समय बाल बच्चों के साथ हंसी खुशी से बीतेगा। सुषुप्त चेतना जागृत होने से नवीन कार्यों का मंसूबाह पूरा होगा। हरि भजन, देव दर्शन, यात्रा का संयोग बनेगा।


मकर 
आज किसी अधूरे पड़े महत्वपूर्ण कार्य में कामयाबी मिलेगी। कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। मनपसंद स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहा कार्य करने को मिल सकता है। किसी नए आगंतुक का घर आगमन होगा। विरोधी की गतिविधियों का ध्यान रखें। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में उन्नति के साथ लाभ होगा। परिवार में व्याप्त तनाव समाप्त होगा। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आपके व्यक्तित्व में गजब आकर्षण रहेगा। दूर देश की यात्रा पर जा सकते हैं। आध्यात्मिक कार्य में भागीदारी करने का अवसर प्राप्त होगा।


कुंभ 
आज मन में बुरे-बुरे विचार अधिक आएंगे। किसी अनहोनी की आशंका बनी रहेगी। भोग विलास में रुचि अधिक रहेगी। कार्य क्षेत्र में अकारण वाद विवाद हो सकता है। किसी के झगड़े में भाग लेने से बचें। अन्यथा बात पुलिस तक पहुंच सकती है। राजनीतिक विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं। यात्रा में कोई कीमती वस्तु गुम अथवा चोरी हो सकती है। नौकरी में पद अवनत हो सकते हैं। आध्यात्मिक कार्य में मन नहीं लगेगा। व्यापार में जमा पूंजी लगाने पर भी अपेक्षित सफलता न मिलने से मन खिन्न होगा। परिवार में संतान के गलत आचरण के लिए आपको ही अधिक दोषी ठहराया जाएगा।


मीन 
इस राशि वालों की आज रोजगार की तलाश पूरी होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा ससुराल पक्ष के सहयोग से दूर होगी। कार्य क्षेत्र में नौकर चाकर का सुख बढ़ेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी से निकटता का लाभ मिलेगा। दूर देश की यात्रा के योग बनेंगे। चर्म उद्योग से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा। संबंध में आई दूरियां समाप्त होगी। वाहन सुख उत्तम रहेगा। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। किसी सामाजिक कार्य में सहयोग एवं सहभगिता करने का अवसर प्राप्त होगा। किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में किए गए परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे।