home page

मौनी अमावस्‍या पर आज बहुत ही शुभ संयोग, इन राशि वालों की चमकेगा भाग्य

जानिए किन व्यक्तियों की चमकेगी किस्मत
 | 
जानिए किन व्यक्तियों की चमकेगी किस्मत

mahendra india news, new delhi

आज शुक्रवार को यानि 9 फरवरी मौनी अमावस्‍या है, इसी के साथ ही मौनी अमावस्‍या पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए काम कई गुना ज्‍यादा फल देते हैं। इसी के साथ ही इस वक्त में किए गए काम कामयाबी दिलाते है। 

आपको बता दें कि हिंदू धर्म में माघी अमावस्‍या को बहुत खास माना गया है, माघ माह की अमावस्‍या को मौनी अमावस्‍या भी कहते हैं। इस दिन मौन व्रत रखने और स्‍नान-दान करने का बहुत महत्‍व है। मौनी अमावस्या के दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की उपासना की जाती है। मौनी अमावस्‍या पर सर्वार्थ सिद्धि योग का बनना चार राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। 

सिंह राशि 
इस राशि वाले जातकों के लिए मौनी अमावस्या बहुत अच्छा फल दे सकती है। इन जातकों की आर्थिक स्थिति अच्‍छी रहेगी। आर्थिक तौर पर फायदा होगा। मानसिक टैंशन से राहत मिलेगी, शांति अनुभव करेंगे। करियर में सकारात्‍मक बदलाव हो सकता है।


 तुला
इस राशि के जातकों के लिए मौनी अमावस्‍या पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग सकारात्‍मक फल देगा, इन जातकों का कामकाज अच्‍छा चलेगा। आपकी तारीफ हो सकती है, नए कार्य की शुरुआत करने के लिए अच्‍छा समय है। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। 

WhatsApp Group Join Now

मकर
इस राशि वालों के लिए मौनी अमावस्या बहुत शुभ रह सकती है। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति में सुधार होगा। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। इससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं।  

कुंभ राशि
इस राशि वालों के लिए मौनी अमावस्‍या का दिन लाभ देगा। इन जातकों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ प्राप्त होगा। सभी के सहयोग की दम पर आप अपना कार्य अच्‍छे से पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी स्थिति मजबूत होगी, लाभ मिलेगा।  

आपको बता दें कि ये जो भी दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम इसकी पुष्ठि नहीं करते हैं।