home page

बिश्नोई सभा, सिरसा के स्थापना दिवस पर साप्ताहिक दिव्य कार्यक्रम सात सितंबर से

 | 
Week-long spiritual program marking the founding day of Bishnoi Sabha, Sirsa, begins on September 7

mahendra india news, new delhi
बिश्नोई सभा, सिरसा के 52 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विगत वर्षों की भांति, इस वर्ष भी 7 सितम्बर से 13 सितम्बर तक साप्ताहिक दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बिश्नोई सभा के प्रचार सचिव डा. मनीराम सहारण ने बताया कि हरिद्वार से ब्रह्मलीन स्वामी राजेन्द्रानन्द महाराज के शिष्य आचार्य गोविन्द शरणानन्द महाराज के मुखारविन्द से प्रति दिन 7 से 12 सितम्बर तक जम्भवाणी हरिकथा ज्ञान-यज्ञ के माध्यम से प्रवचन श्रवण करने का अवसर मिलेगा। 12 सितंबर की रात्रि को ही भव्य जागरण होगा।

13 सितम्बर के मुख्य कार्यक्रम में प्रात: सरसाई नाथ डेरा महन्त सुन्दराईनाथ द्वारा ध्वजारोहण, तत्पश्चात हवन-यज्ञ व पहल तथा सभा के संस्थापक अध्यक्ष स्व. हेत राम बैनीवाल की प्रतिमा पर मार्ल्यापण होगा। मुख्य समारोह सभा प्रधान खैम चन्द्र बैनीवाल की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि संजय बिश्नोई एचसीएस तथा विशिष्ट अतिथियों चौ. सुधार गोदारा नीमड़ी व डा. एम. एस. भादू, सेवानिवृत्त सीएमओ सिरसा के अतिरिक्त अन्य सभाओं/ संस्थाओं के प्रतिनिधियों व गणमान्य महानुभावों की उपस्थिति व उनके सम्बोधन के साथ सम्पन्न होगा।

इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों व प्रतिष्ठित जनों को सम्मानित भी किया जायेगा, जिन्होंने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सभा पदाधिकारी, कार्यकारिणी व सेवक दल सदस्य व्यवस्था बनाये रखने में अपना सहयोग देंगे।