करवा चौथ पर इन चीजों की खरीदारी होती है सबसे शुभ? बिछिया से लेकर सभी वस्तु की लिस्ट
What items are considered most auspicious to purchase for Karwa Chauth? From toe rings and beyond—see the full list of items
mahendra india news, new delhi
हर साल करवा चौथ के व्रत का इंतजार रहता है। इस वर्ष करवा चौथ 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत और पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए निर्जला उपवास करती हैं और रात में चंद्र दर्शन के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। इस व्रत को न सिर्फ एक अकाम पूजा की तरह मनाया जाता है बल्कि ये पति-पत्नी के विश्वास और समर्पण को भी दिखाता है। इस दिन की पूजा में कई वस्तुओं का इस्तेमाल होता है और इस दिन के लिए कुछ चीजों को खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर इस दिन कुछ विशेष वस्तु खरीदी जाती हैं और पूजा में इनका प्रयोग किया जाता है, तो ये सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती नहीं।
करवा चौथ पर जरूर खरीदें सोलह श्रृंगार
करवा चौथ के दिन सबसे शुभ होता है सोलह श्रृंगार खरीदना और उसका प्रयोग करना। इस दिन महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार करना जरूरी होता है, इससे उन्हें अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
अगर आप सोलह श्रृंगार की सभी वस्तु न भी खरीद पाएं, तो इस दिन नई बिछिया जरूर खरीदें और पहनें। नई बिछिया पहनने से पूजा का पूर्ण फल और करवा माता का आशीर्वाद बना रहता है। इसके अलावा सोलह श्रृंगार में चूड़ी, बिंदी, पायल, सिंदूर, मेहंदी समेत अन्य सामग्रियां भी जरूर खरीदें।
पूजा के लिए सामग्री
करवा चौथ की पूजा के लिए आपको चौकी पर बिछाने के लिए हम लाल या पीला वस्त्र खरीदना चाहिए, इसके अलावा आप करवा माता की तस्वीर या कैलेंडर खरीदें। करवा माता के लिए लाल चुनरी या लाल वस्त्र खरीदें। लाल रंग को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और यदि आप इस रंग के वस्त्र खरीदेंगे तो पूजा का पूर्ण फल मिलता है।
करवा चौथ माता की पूजा करने के लिए रोली, अक्षत और चंदन खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन करवा माता और गौर में सिंदूर अर्पित किया जाता है और गौर से सुहाग लिया जाता है। इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
चांदी का सिक्का खरीदें
ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा के लिए एक चांदी का सिक्का खरीदना शुभ होता है। चांदी को चंद्रमा की धातु माना जाता है और यदि आप करवा चौथ के दिन चांदी का सिक्का रखकर पूजा करते हैं, तो कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। यदि आप सिक्का न भी ले पाएं, तो नई बिछिया को पहले चंद्रमा को अर्पित करें फिर उसी बिछिया को धारण करें और करवा चौथ की पूजा में इसी बिछिया को धारण करें। आप इस दिन नई पायल भी खरीद सकती हैं और इसे धारण करके पूजा कर सकती हैं। इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
करवा चौथ की पूजा के लिए करवा और छलनी
करवा चौथ की पूजा के लिए मुख्य रूप से मिट्टी का एक करवा और एक पीतल का करवा खरीदना जरूर चाहिए। अगर आपके पास पीतल या चांदी का करवा पहले से ही रखा है, तो आप इस दिन सिर्फ मिट्टी का एक नया करवा खरीदें। इसके साथ ही, आप चांद को देखने के लिए एक छलनी खरीदें। इसकी खरीदारी भी अत्यंत शुभ मनाई जाती है। आपको कभी भी पुरानी छलनी से चांद को नहीं देखना चाहिए।
