home page

गांव दड़बा कलां में योगी जिंदर नाथ की 9 धूणों के बीच अग्नि तपस्या संपन्न, 31 दिन गांव की सुख-शांति के लिए की साधना

 | 
Yogi Jinder Nath performed austerities in the nine fires of the village of Dadba Kalan, and spent 31 days praying for the peace and prosperity of the village
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा के गांव दड़बा कलां में अखाड़ा के अंदर योगी जिंदर नाथ की 9 धूणों के बीच वीरवार को अग्नि तपस्या संपन्न हुई। गांव में योगी जिंदरनाथ ने 31 दिन गांव की सुख-शांति के लिए की साधना की। साधना संपन्न होने पर परिसर में सुबह के समय हवन किया गया। इसी के साथ भजन कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। भजनों पर पंडाल में बैठे लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 


दूर दराज से पहुंचे साधू संत 
अख्खाड़ा में वीरवार को कार्यक्रम के दौरान दूर दराज से अनेक संत मौके पर पहुंचे। इस अवसर पर महंत अमननाथख्ख्ख्, चतरूनाथख्, सेवानाथ, महेंद्रनाथ, लालूनाथ, विरिष्ठ मुनि व अन्य साधु संत मौजूद रहे। 

Yogi Jinder Nath performed austerities in the nine fires of the village of Dadba Kalan, and spent 31 days praying for the peace and prosperity of the village

अखाड़ा से लोगों की काफी आस्था 
दड़बा कलां के अखाड़ा से लोगों की काफी आस्था है। यहां पर शीशनाथ, बधाईनाथ व सुकराई नाथ की सामधी बनी हुई हैंं। जहां पर सुबह शाम लोग माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। गांव के लोगो की अपार श्रद्धा है और खुद गांव के लोगो का मानना है यहां पर माथा टेकने से उनके काम सफल हुए हैं। 


बाबा योगी जिंद्रनाथ ने बताया कि हमेशा उनके ऊपर गुरु शीलनाथ का आशीर्वाद बना रहता है। इसी के चलते तपस्या करके समाज में सुख शांति लाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में 9 धूनों के बीच तपस्या की हैं। गांव में सुख शांति के लिए 31 दिन तक धूनों के बीच बैठकर तपस्या की।  
 

WhatsApp Group Join Now