home page

हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत, बहन घायल, 1 जून को ही मनाया था 18वां जन्मदिन

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में अंबाला जिला से हैं। जिले के नारायणगढ़ रोड शहजादपुर टी प्वाइंट पर संडे के दिन शाम को एक तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने स्कूटी सवार 2 युवतियों को टक्कर मार दी। इस सडक़ दुर्घटना में एक्टिवा चला रही नगला राजपुताना की रहने वाली समीक्षा की मौत हो गई, जबकि ममेरी बहन बाल्टी गांव निवासी अनु चोटिल हो गई। घायल अनु शहजादपुर सीएचसी में उपचाराधीन है। पिता नरेश के अनुसार इसी 1 जून को ही समीक्षा 18 साल की हुई थी।  

इस सडक़ दुर्घटना के बाद आनन-फानन में राहगीरों ने खून से लथपथ हालत में उपचार के लिए कैंट के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

डॉक्टरों पर समय पर उपचार न करने के लगे आरोप
उधर, इस सडक़ हादसे के बाद समीक्षा को नागरिक अस्पताल में लेकर आए राहगीर अक्षय व रोहित ने अस्पताल में वक्त पर प्राथमिक उपचार न मिलने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक 20 मिनट तक उपचार ही शुरू नहीं किया। वहीं, चिकित्सकों का कहना था कि पहले ही मौत हो चुकी थी। शहजादपुर पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं, मृतका के पिता नरेश ने बताया कि वह बेटी समीक्षा को रोकते थे कि एक्टिवा की जगह बस में जाया करो, लेकिन नहीं सुनी।

 घर लौट रही थीं बहनें
मृतका के पिता नरेश ने बताया कि उसके चार बेटी व एक बेटा है। समीक्षा भारांपुर आईटीआई में इलेक्ट्रिशियन का कोर्स कर रही थी। शहजादपुर में एक दुकान पर वह अप्रेंटिस करती थी व साले की लडक़ी अनु भी एक कंप्यूटर की दुकान में अप्रेंटिस करती थी। प्रतिदिन की तरह दोनों शाम 7 बजे के वक्त दुकान से स्कूटी लेकर लौट रही थी कि अचानक हरियाणा रोडवेज की नारायणगढ़ रूट पर चलने वाली बस ने टक्कर मार दी। 

WhatsApp Group Join Now

मृतका समीक्षा के शव का आज सोमवार को अंबाला कैंट के सामान्य अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा, वहीं घायल युवती का उपचार चल रहा है।