Ajab Gajab: एक ही मर्द के साथ रोमांस करती है ये दो जुड़वा बहने, अब साथ में होना चाहती है प्रेगनेंट, डॉक्टर भी हुए हैरान

इन दोनों बहनों को एक ही शख्स से प्यार हो गया। ये तीनों एक ही घर में साथ- साथ रहते है और एक दूसरे के साथ रोमांस भी करते है। दोनों बहने एक शख्स के साथ खुशी- खुशी रहती है। मगर हैरानी की बात ये है कि ये दो जुड़वा बहने अब एक साथ प्रेगनेंट होना चाहती है। इसके लिए वह 2021 से काफी कोशिश भी कर रही है और डॉक्टर से सलाह भी ले रही है।
ऑस्ट्रेलिया के पर्थ की रहने वाली एना डेसिंके और लुसी डेसिंके दोनों 38 साल की हैं। इन दोनों का एक ही ब्वायफ्रेंड है। वह दोनों अपने ब्वायफ्रेंड को एक साथ शेयर करती है। लेकिन हाल ही में इनका एक वीडियो सामने आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बहनें डॉक्टर के पास बैठी हुई हैं। डॉक्टर उनके पार्टनर्स के बारे में पूछता है।
वो बताती हैं कि हम दोनों एक ही मर्द से प्यार करते हैं और उसे एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं। डॉक्टर हैरानी से उन्हें देखता है। इसके बाद एना और लुसी डॉक्टर से कहती हैं कि हमारे बॉयफ्रेंड का नाम बेन है।
हम दोनों प्रेग्नेंट होना चाहते हैं, वो भी एक साथ, क्या ये हो सकता है। इस पर डॉक्टर हा में जवाब देता है। ये दोनों बहने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अपने ब्वायफ्रेंड के साथ तस्वीरें डालती रहती है।